भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सिरीज अब तक खेल के अलावा कई और वजहों से भी चर्चा में रही है। फिर चाहे स्लेजिंग यानी मैदान पर अपशब्दों का इस्तेमाल हो या फिर कमेंटेटर की कमेंट्री। मयंक जब मैदान पर रिकॉर्ड रचने की ओर थे, तब ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैरी ओ कीफ ने कमेंट्री बॉक्स से कहा, 'मयंक ने रणजी मैच में जो तिहरा शतक बनाया था, वो रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ बनाया था और उस टीम के गेंदबाज शेफ और वेटर्स थे।'