फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया को दिया जोर का झटका, आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sat, 29 Jun 2019 11:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
12वें वर्ल्ड कप में एक बार फिर से हैट्रिक देखने को मिली। टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में ट्रेंट बोल्ट ने ये खास कीर्तिमान अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कीवी गेंदबाज बोल्ट ने पारी के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों का शिकार कर विशेष कीर्तिमान अपने नाम किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेंट बोल्ट
बोल्ट ने 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को 88 रन पर क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क की भी गिल्ली उड़ाई और फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर जेसन बेहरेनडोर्फ को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ESPN
इसी के साथ ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वर्ल्ड कप में ये न्यूजीलैंड की तरफ से पहली हैट्रिक थी।

4 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
इसके अलावा बोल्ट इस बार के वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने। उनसे पहले इस वर्ल्ड कप में इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
ये वर्ल्ड कप के इतिहास में 11वां ऐसा मौका था जब किसी खिलाड़ी ने हैट्रिक अपने नाम की, साथ ही बोल्ट वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 10वें गेंदबाज भी बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेंट बोल्ट रॉस टेलर
वहीं बात की जाए ट्रेंट बोल्ट की तो ये वन-डे में उनकी दूसरी हैट्रिक रही। इसके साथ ही लॉर्ड्स के मैदान में भी ये पहला मौका था जब वन-डे क्रिकेट की पहली हैट्रिक ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें