कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है। इस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था, खेल और अन्य सभी चीजें प्रभावित हुई हैं। ओलंपिक को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। भारत में आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पूरी दुनिया में खेल की प्रतियोगिताएं कोरोना के चलते प्रभावित हुई हैं। खिलाड़ी आइसोलेशन में भेजे गए और कुछ के टेस्ट भी किए गए हैं। क्रिकेट टीमों के दौरे भी रद्द हुए हैं। कुछ टीमों के दौरे बीच में रुके और उन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ा। आइए जानते हैं उन तीन टीमों के बारे में जो कोविड-19 की महामारी के चलते अपने विदेश दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गईं।