dhoni-yuvraj
धोनी ने सबसे पहले 2011 वर्ल्ड कप में अपने फैसले से सभी को चौंकाया था। वे उस वर्ल्ड कप के दौरान लय में नहीं थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में वो युवराज सिंह से पहले पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। जबकि युवराज ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया था। हालांकि धोनी का यह फैसला सही साबित हुआ। भारतीय कप्तान ने 79 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। धोनी ने दबाव में बेहतरीन पारी खेली और भारतीय टीम को 275 रन के लक्ष्य तक पहुंचाकर विश्व चैंपियन बनाया।