फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी पर 'लक्ष्मी' भी मेहरबान, अरबपति क्रिकेटर के आगे नहीं टिकता कोई

Sun, 16 Aug 2020 01:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही कामयाबी के झंडे नहीं गाड़े बल्कि कमाई के मामले में भी उनका दबदबा रहा। धोनी ने इनामी राशियों के अलावा मैच फीस और कई सारी नामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी खूब कमाई की। यही कारण है कि कमाई के मामले में वे फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष-100 हस्तियों की सूची में टॉप-10 में बरकरार रहे।
विज्ञापन

2 of 4
Mahendra Singh Dhoni Bike Collection - फोटो : Social Media
2019 फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में धोनी ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। इस मामले में वे दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेता शाहरुख खान से भी आगे हैं। उन्होंने अपनी आय को 2018 में 101.77 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2019 में 135.93 करोड़ रुपये कर दिया था। सचिन तेंदुलकर की तरह, उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है, जिसके परिणामस्वरूप कई ब्रांड उनके साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एम एस धोनी-सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media
कमाई के लिहाज से देखा जाए तो धोनी 2017 से तीन बार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह बना रहे हैं। वे 2017 में 63.77 करोड़ की कमाई के साथ सातवें स्थान पर थे। इसके बाद 2018 में 101.77 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचे। फिर 2019 में एक बड़े उछाल के साथ उनकी कमाई बढ़कर 135.93 करोड़ रुपये हो गई और उन्होंने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रांड्स की संख्या की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक धोनी 2019 में जनवरी से नवंबर के बीच 44 कंपनियों के साथ जुड़े थे। हालांकि धोनी ने 2010 में कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाया था। फोर्ब्स के मुताबिक, 2010 में धोनी दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें