फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान परेरा ने दिलाया विश्वास, टीम इंडिया के खिलाफ मैथ्यूज करेंगे कुछ स्पेशल

Sun, 10 Dec 2017 08:51 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : ht
श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने अपने टीम के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज के बारे में विश्वास जताते हुए बहुत बड़ी बात कही है। कप्तान परेरा ने मैथ्यूज को लेकर कहा है कि टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में मैथ्यूज से बहुत उम्मीद जताए है। उनका कहना है कि आशा है कि मैथ्यूज इस सीरीज में हम लोगों के कुछ स्पेशल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परेरा - फोटो : india.com
श्रीलंकाई कप्तान परेरा ने कहा, 'मैथ्यूज इस सीरीज में बॉलिंग कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी नहीं किए। वह वन-डे और टी-20 सीरीज को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और आशा है कि वो इस सीरीज में हमलोगों के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
उन्होंने आगे कहा, 'टीम इंडिया के पास कप्तान विराट कोहली नहीं हैं। वह टीम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन हम उस बारे में नहीं सोचते। हमलोग अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। हम विकेट लेना चाहेंगे और यदि हमलोग अच्छा खेलेंगे तो निश्चय ही हम टीम इंडिया को हराने में कामयाब होंगे।'

4 of 5
परेरा - फोटो : Click Ittefaq
वन-डे सीरीज के तैयारियों को लेकर कप्तान परेरा ने कहा, 'हमने अच्छी तैयारी की है। अंतिम दो दिन हमलोगों ने दो सेशन अच्छा खेला था। और हमारे पास  बैलेंस साइड अच्छा है। आशा है कि हमलोग कुछ स्पेशल कर सकते हैं।' वहीं, कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद वापस आने वाले सवाल पूछे जाने पर परेरा ने कहा, 'हमारे पास कुछ ही खिलाड़ी हैं, जो चोटिल के बाद वापस आए हैं। इस समय हमारे पास बैलेंस साइड है। जो हम करना चोहते हैं वो हम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनंजय डिसिल्वा - फोटो : ht
टीम इंडिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में अच्छा प्रर्दशन करने वाले धनंजय सिल्वा के बारे में पूछे जाने पर श्रीलंकाई टीम के मैनेजर गुरूसिन्हा ने कहा, 'दिल्ली टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वो पहले वन-डे में नहीं खेलेंगे। उनको बाहर कर दिया गया है। उन्होंने शानदार समाप्ति की। हम उनके बारे में रिस्क नहीं ले सकते।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें