चेन्न्ई में बारिश के बाद 26 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम इंडिया कोलकाता में 21 सितंबर को दूसरा वन डे खेलेगी। यहां विराट कोहली जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे। चेन्नई की तरह यहां भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। कंगारू कोलकाता में भी कभी नहीं हारे हैं। पहला वन डे हारकर वह यहां हिसाब बराबर करना चाहेंगे। इन तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली दूसरे वन डे की टीम में इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
ओपनिंग में रोहित के साथ उतर सकते हैं राहुल
2 of 6
केएल राहुल और रवि शास्त्री
- फोटो : pti
अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वन डे तथा चेन्नई में उन्होंने ओपनिंग में रन नहीं बना पाए हैं। ओपनिंग और चार नंबर में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले कर्नाटक के केएल राहुल को विराट कोहली इस मैच में बतौर ओपनर उतार सकते हैं। इस तरह कोलकाता में राहुल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विराट और धोनी मध्यमक्रम को देंगे मजबूती
3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
टीम इंडिया में तीन नंबर पर कप्तान विराट कोहली और पांच नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बड़ा नाम है। जिनके बिना टीम इंडिया मैच जीतने को नहीं सोच सकती। टीम में चार नंबर पर अभी कोई भी बल्लेबाज बेहतरीन स्कोर खड़ा नहीं कर पाया है। कर्नाटक के मनीष पांडेय चेन्नई में विकेट के पीछे आसानी से आउट हुए थे। मध्यमक्रम में विराट कोहली मनीष पांडेय की जगह केएल राहुल को मौका दे सकते हैं। राहुल ओपनिंग और चार नंबर दोनों जगह बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। एक-दो बेहतरीन पारी खेलने के बाद उनके बल्ले से लगातार रन निकलने लगेंगे। कुल मिलाकर दूसरे वन डे में राहुल या तो ओपनिंग में रहाणे की जगह या चार नंबर पर मनीष पांडेय की जगह मैदान पर उतर सकते हैं।
आलराउंडर के रूप में हार्दिक-जाधव
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
आलरांउडर के रूप में कोलकाता वन डे में हमेशा की तरह हार्दिक पांड्या और केदार जाधव मैदान में उतरेंगे। दोनों ने पिछले दो वन डे में अपनी भूमिका शानदार ढंग से निभाई है। इस तरह कोलकाता वन डे में भी रविंद्र जडेजा को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
स्पिनर में चहल और यादव ही होंगे विराट की पसंद
5 of 6
विराट और चहल
- फोटो : ht
यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव चेन्नई की तरह कोलकाता में भी स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। चहल ने चेन्नई में तीन विकेट लेकर अपने लिए सीरीज में एक बेहतरीन टोन सेट कर दिया है। यादव अपनी फिरकी की वजह से कंगारुओं के लिए कोलकाता में सिरदर्द साबित हो सकते हैं। इन दोनों की गेंदबाजी से विराट कोहली काफी संतुष्ट हैं।
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने तेज गेंदबाजी में टीम इंडिया को काफी सफलता दिलाई है। भुवनेश्वर सीधे बल्ले से बैटिंग भी कर लेते हैं। पहले वन डे में चेन्नई में दोनों ने कंगारू बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा था। कप्तान विराट कोहली इन दोनों को लेकर ही अपना तेज गेंदबाजी का आक्रमण कंगारू बल्लेबाजों के सामने रखेंगे। मोहम्मद शमी और उमेश यादव को अभी और इंतजार करना होगा।
नोट- अमूमन प्लेइंग 11 की घोषणा मैच शुरू होने से कुछ देर पहले की जाती है। टीम इंडिया पर हमने यह अाकलन जरूर पेश किया है। लेकिन मैच के 11 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कप्तान विराट कोहली मैच से पहले सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए करेंगे।