फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 की जंग: रांची में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली 

Sat, 07 Oct 2017 12:13 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
वन डे में कंगारुओं को 4-1 से हराने के बाद विराट कोहली अब टी-20 की जंग जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे। रांची में शनिवार 7 अक्टूबर को तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। विराट कोहली वन डे टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं करेंगे। आइए जानें किन 11 खिलाड़ियो के साथ विराट रांची की रणभूमि में उतर सकते हैं। बारिश की वजह से दोनों टीमें अभ्यास नहीं कर पाई हैं। वहीं कंगारू कप्तान स्टीव स्मि‌थ चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

रोहित-धवन की होगी सलामी जोड़ी 

2 of 6
रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
इन फॉर्म रोहित शर्मा के साथ इस बार अजिंक्य रहाणे की बजाय उनके पुराने साथी शिखर धवन ओपनिंग में उतरेंगे। पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से धवन कंगारुओं के खिलाफ वन डे सीरीज नहीं खेल पाए थे। चैपियंस ट्राफी के बाद से शिखर धवन प्रचंड ‌फॉर्म में है। रोहित शर्मा का बल्ला भी चल रहा है। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी कंगारुओं के लिए सिरदर्द हो सकती है। 
विज्ञापन

विराट-धोनी संभालेंगे मध्यमक्रम 

3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
नंबर तीन पर विराट कोहली उतरेंगे। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में पिछले दो सालों से विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट्समैन हैं। उनसे इस सीरीज में टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। नंबर चार पर मनीष पांडेय और नंबर पांच पर हमेशा की तरह एमएस धोनी टीम को मजबूती देंगे। 

पांड्या-जाधव होंगे ऑलराउंडर   

4 of 6
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव टीम इं‌‌डिया में इन दिनों दो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ये दोनों टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों समय-समय पर अपनी बॉलिंग-बैटिंग से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। पांड्या ने तो अपना स्‍थान टीम में निश्चित कर लिया है। जाधव ठोस बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। मुश्किल पलों में विकेट निकालकर विराट कोहली को राहत देते हैं। अगर विराट कोहली तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहें तो जाधव की जगह आशीष नेहरा को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इस बदलाव की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन

स्पिनरों में यादव-चहल ही होंगे पहली पसंद 

5 of 6
d - फोटो : espncricinfo
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विराट कोहली की स्पिन में पहली पसंद होंगे। दोनों की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं को खासा परेशान किया है। वन डे के बाद वह टी-20 में भी इन दोनों स्पिनरों को संभलकर खेलेंगे। दोनों के पास काफी वेरायटी है। एक महंगा ओवर फेंकने के बाद अगले ओवर में झट से विकेट निकाल देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवी-बुमराह फिर करेंगे कंगारुओं को परेशान

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter
कप्तान विराट कोहली तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के अलावा अभी किसी और नाम पर विचार नहीं करेंगे। ये दोनों तेज गेंदबाज टीम इंडिया की जीत की पहली शर्त हैं। दोनों ने डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की है। विराट इन दोनों के साथ मैदान में उतरकर टीम इंडिया की जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगे। 

नोट- मैच के अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन मैच से कुछ समय पहले टीम प्रबंधन और टीम के कप्तान के जरिए किया जाता है। हमने तो महज आंकड़ें और अनुमानों के आधार पर इन 11 संभावित खिलाड़ियों ‌के नाम आपसे साझा किए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें