रांची में आसानी से मैच जीतने के बाद टीम इंडिया गुवाहाटी में कंगारुओं की रणनीति के सामने चारो खाने चित्त हो गई है। हैदराबाद में 13 अक्टूबर को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है। दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर है। लिहाजा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच में जोरदार जंग देखने को मिलेगी। गुवाहाटी में जीत से सीरीज में वापसी करने के बाद कंगारू टीम का विश्वास और मजबूत हो गया होगा। वहीं टीम इंडिया पिछली छह सीरीज जीत चुकी है। लिहाजा अंतिम मैच में उसे अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। निर्णायक मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शायद ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव करें। अगर बदलाव संभव हुआ तो वह चौथे नंबर की बल्लेबाजी में हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
ओपनिंग रोहित-धवन ही करेंगे
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
रोहित शर्मा पिछले दो मैच में नहीं चल सके हैं। हैदराबाद में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा-शिखर धवन ही ओपनिंग में उतरेंगे। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी अगर क्लिक कर गई तो रनों की बारिश हो सकती है। रांची में रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। गुवाहाटी में भी शर्मा के पहले ही ओवर में आउट हुए। शिखर ने गुवाहाटी में निराश किया। वह भी हैदराबाद में एक बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
पांडेय की जगह राहुल को मिल सकता है मौका
3 of 6
केएल राहुल
- फोटो : getty
विराट कोहली और एमएस धोनी हमेशा की तरह मध्यमक्रम में अहम बल्लेबाज होंगे। ये दोनों टीम में शामिल रहेंगे। इस पर कोई संशय नहीं है। मध्यमक्रम में काफी समय से केएल राहुल को मौका नहीं मिला है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे में नहीं खेले। मनीष पांडेय की जगह केएल राहुल एक सटीक विकल्प हो सकते हैं। विराट अगर कोई बदलाव करने की सोचते हैं तो वह मनीष पांडेय की जगह केएल राहुल ही होंगे।
पांड्या-जाधव हरफनमौला होंगे
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty Images
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव टीम इंडिया में इन दिनों दो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ये दोनों टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों समय-समय पर अपनी बॉलिंग-बैटिंग से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। पांड्या ने तो अपना स्थान टीम में निश्चित कर लिया है। जाधव ठोस बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। मुश्किल पलों में विकेट निकालकर विराट कोहली को राहत देते हैं। अगर विराट कोहली तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहें तो जाधव की जगह आशीष नेहरा को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इस बदलाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज यादव-चहल होंगे
5 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विराट कोहली की स्पिन में पहली पसंद होंगे। दोनों की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं को खासा परेशान किया है। वन डे के बाद वह टी-20 में भी इन दोनों स्पिनरों को संभलकर खेल रहे हैं। दोनों के पास काफी वेरायटी है। एक महंगा ओवर फेंकने के बाद अगले ओवर में झट से विकेट निकाल देते हैं।
कप्तान विराट कोहली तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के अलावा अभी किसी और नाम पर विचार नहीं करेंगे। ये दोनों तेज गेंदबाज टीम इंडिया की जीत की पहली शर्त हैं। दोनों ने डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की है। विराट इन दोनों के साथ मैदान में उतरकर सीरीज जीतना चाहेंगे।