फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: विराट कोहली का लक्ष्य इतिहास रचना होगा, इन 11 को मिल सकता है मौका

Sat, 04 Nov 2017 10:53 AM IST
amarujala.com presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टी‌म इंडिया ने दिल्ली में टी-20 मैच में कीवी टीम को 53 रनों से हराकर मेहमान टीम के खिलाफ इस फार्मेट की पहली जीत हासिल की। दिल्ली के मैच से पहले टीम इंडिया कीवी टीम से पांच टी-20 मैच हारी थी। अब राजकोट में शनिवार को विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया के पास मैच जीतकर इतिहास रचने का मौका है। टीम इंडिया अगर मैच जीत गई तो वह कीवी टीम के खिलाफ पहली टी-20 सीरीज जीतने का इतिहास रच देगी। ऐसे अहम मैच में टीम के 11 खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे। राजकोट में विराट इन 11 को मौका दे सकते हैं।
  
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन - फोटो : bcci
ओपनिंग की जिम्मेदारी हमेशा की तरह 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर होगी। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में बड़ी पारी खेली है। उनसे दूसरे मैच में भी बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी। शिखर धवन दिल्ली की तरह एक और धमाका करने को तैयार रहेंगे। यह दोनों ओपनर कीवी गेंदबाजों के लिए एक बार फिर सिरदर्द साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
विराट कोहली का नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना टीम इंडिया की बुनियाद है। वह टीम की पारी को पुख्ता आधार देते हैं। चौथे नंबर पर इस बार केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। पिछले करीब दो माह से उन्हें टीम के अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। राहुल 4 नंबर पर सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। एमएस धोनी अब इस टीम के मेंटर बन गए हैं। धोनी हर समय अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार रहते हैं। 
 

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या से टीम प्रबंधन को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में विकेट निकालने की उम्मीद होगी। पांड्या अपने बल्ले की चमक दिल्ली में नहीं बिखेर पाए थे। केदार जाधव को एक मौका और दिया जा सकता है। पिछले कुछ मैचों में वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं। लेकिन वह तेज बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। जाधव और पांड्या टीम के दो आलराउंडर हो सकते हैं। पांड्या का बल्ला अगर चल पड़ा तो टीम इंडिया का स्‍कोर 200 रन के पार जाना तय है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Yuzvendra Chahal
स्पिनरों को खेलने में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी होती है। लिहाजा विराट कोहली अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के साथ मैदान संभाल सकते हैं। दोनों ने दिल्ली में खासा प्रभावित किया है। दोनों की गेंदों पर लंबे शॉट लगाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार-जसप्रीत बुमराह का तेज गेंदबाजी में अभी कोई विकल्प नहीं है। बुमराह और भुवी शानदार लय में है। कप्तान कोहली को उम्मीद होगी कि वो शुरुआती ओवरों में दोनों मिलकर टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा सफलताएं दिलाएं।

नोट- अनुमानों के आईने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के आधार पर हमने मैच के लिए यह अंतिम एकादश बताई है। वैसे टीम के 11 खिलाड़ियों को कप्तान और टीम प्रबंधन मैच शुरू होने के कुछ देर पहले ही तय करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें