मैच के बाद विराट ने अपनी दुल्हनियां अनुष्का शर्मा के साथ न सिर्फ क्वालिटी टाईम बिताया बल्कि अकेले में खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। तस्वीर के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'सबसे अच्छे, प्यारे और बहादुर शख्स के साथ सबसे प्यारा जन्मदिन, इसे खास बनाने के लिए शुक्रिया।' तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पीछे थोड़ी सजावट और केक रखे दिख रहे थे। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे।