1 मई, 1988 में को पैदा हुईं अनुष्का शर्मा एक आर्मी घराने से संबंध रखती हैं। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर थे, तो वहीं भाई करनेष शर्मा मर्चेंट नेवी में हैं। मंगलवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं अनुष्का के लिए खुशी जाहिर करते हुए विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद, 'मेरी पत्नी यहां हैं, उनके जन्मदिन पर यह छोटा सा गिफ्ट है। मैं खुश हूं कि उन्होंने यहां मौजूद होकर हमारी खुशी का लुत्फ लिया।