फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मुंबई में धमाकेदार आगाज करने इन 11 के साथ उतरे हैं विराट 

Sun, 22 Oct 2017 01:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
मुंबई में 22 अक्टूबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वन डे मैचो की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें पहला मैच जीतकर सीरीज में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहेंगी। ‌लिहाजा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच में जोरदार जंग देखने को मिलेगी। पिछली छह सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का विश्वास और मजबूत हो गया है। लगातार सीरीज जीत कर रिकॉर्ड बना रही टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली ने दो बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन वन डे सीरीज नहीं खेले थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी वापसी हुई है। इस तरह धवन फार्म में चल रहे बैट्समैन अजिंक्य रहाणे की जगह लेंगे। मनीष पांडेय की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन

ओपनिंग में रोहित-धवन की जोड़ी  

2 of 6
रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
रोहित शर्मा ने कंगारुओं के खिलाफ पिछले नागपुर के वन डे में मैच जिताऊ शतक लगाए थे। मुंबई उनका होम ग्राउंड होगा। जहां उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा-शिखर धवन ओपनिंग में उतरेंगे। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी अगर क्लिक कर गई तो रनों की बारिश हो सकती है। शिखर धवन दमदार पारी खेलकर वन डे में अपनी वापसी को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

विराट-धोनी मध्यमक्रम में अहम

3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली और एमएस धोनी हमेशा की तरह मध्यमक्रम में अहम बल्‍लेबाज होंगे। ये दोनों टीम में शामिल रहेंगे। इस पर कोई संशय नहीं है। मध्यमक्रम में नंबर 4 में दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरेंगे। नंबर 5 पर धोनी को उतारा जा सकता है। 

पांड्या-जाधव हरफनमौला होंगे 

4 of 6
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव टीम इं‌‌डिया में इन दिनों दो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ये दोनों टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों समय-समय पर अपनी बॉलिंग-बैटिंग से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। पांड्या ने तो अपना स्‍थान टीम में निश्चित कर लिया है। जाधव ठोस बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। मुश्किल पलों में विकेट निकालकर विराट कोहली को राहत देते हैं। 
विज्ञापन

फिरकी गेंदबाज यादव-चहल होंगे

5 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विराट कोहली की स्पिन में पहली पसंद होंगे। दोनों की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं को खासा परेशान किया थ। अब कीवी बल्लेबाजों को वह परेशान करेंगे। दोनों के पास काफी वेरायटी है। एक महंगा ओवर फेंकने के बाद अगले ओवर में झट से विकेट निकाल देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे भुवी-बुमराह 

6 of 6
बुमराह - फोटो : self
कप्तान विराट कोहली तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के अलावा अभी किसी और नाम पर विचार नहीं करेंगे। ये दोनों तेज गेंदबाज टीम इंडिया की जीत की पहली शर्त हैं। दोनों ने पिछले मैचों में डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की है। विराट इन दोनों के साथ मैदान में उतरकर सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें