आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज होनी है। इस सीरीज में वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। ये सभी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद बेंगलुरू में आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। इस मेगा ऑक्शन में विंडीज की मौजूदा वनडे टीम के 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं कप्तान कीरोन पोलार्ड पहले ही रीटेन किए जा चुके हैं। भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों में ये सभी 12 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वनडे सीरीज में अच्छा खेल दिखाने पर नीलामी में इन खिलाड़ियों को मोटी रकम मिल सकती है।
आईपीएल हमेशा से ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। मौजूदा समय में भी जिन 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। उसमें पोलार्ड के अलावा सुनील नरेन, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यहां हम उन 12 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो मेगा ऑक्शन से पहले अच्छा प्रदर्शन कर नीलामी में अपनी रकम बढ़ाने की कोशिश करेंगे...
विज्ञापन
1. डैरेन ब्रावो
2 of 13
डैरेन ब्रावो
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डैरेन ब्रावो मेगा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है। ब्रावो बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और किसी भी टीम के लिए वो बीच के औवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। 32 साल के ब्रावो ने अब तक आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें नाबाद छह रन बनाए थे। ऐसे में ब्रावो भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। ताकि मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई न कोई टीम खरीद ले।
विज्ञापन
2. शमराह ब्रूक्स
3 of 13
समराह ब्रूक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
33 साल के शमराह ब्रूक्स ने अब तक कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है। इस बार भी उन्हें कोई खरीददार मिलने की संभावना कम है। इसी वजह से उन्होंने अपना बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये रखा है। ब्रूक्स भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अगर वह इन तीन मैचों में बड़ी पारी खेलते हैं तो मेगा ऑक्शन में टीमें उनके ऊपर भी बोली लगा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए ब्रूक्स को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी।
3. ब्रैंडन किंग
4 of 13
ब्रैंडन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरिबियाई टीम के युवा ओपनर ब्रैंडन किंग भी इस आईपीएल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। 27 साल के किंग ने अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी ब्रैंडन अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। ताकि मेगा ऑक्शन में उन्हें भी कोई खरीददार मिल सके।
विज्ञापन
4. फैबिएन एलन
5 of 13
फैबियन एलन
- फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबिएन एलन भी मेगा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। 75 लाख की बेस प्राइस वाले एलन को खरीदे जाने की संभावना काफी ज्यादा है। वो किफायती गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं। एलन एक शानदार फील्डर भी हैं। वो इससे पहले भी चार आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने बल्ले के साथ छह रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है। भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वो भी सभी टीमों की निगाह में आना चाहेंगे।
विज्ञापन
5. जेसन होल्डर
6 of 13
जेसन होल्डर
- फोटो : PTI
जेसन होल्डर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में चार गेंदों में चार विकेट लिए थे। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले होल्डर इससे पहले भी आईपीएल में कमाल कर चुके हैं। उन्होंने 26 आईपीएल मैचों में 189 रन बनाए हैं। वहीं गेंद के साथ 35 विकेट भी लिए हैं। उन्हें बेंगलुरू या कोलकाता जैसी टीमों का कप्तान भी बनाया जा सकता है। होल्डर के ऊपर पहले ही करोड़ों की बोली लगना तय है। अगर वो भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनकी कीमत और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
6. शाई होप
7 of 13
शाई होप
- फोटो : ट्विटर
शाई होप मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर कोई न कोई टीम उन्हें मौका दे सकती है। होप किसी भी टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं या मध्यक्रम में आकर पारी को संभाल सकते हैं। इसके साथ ही वो विकेटकीपर भी हैं। 50 लाख की बेस प्राइस वाले होप को खरीददार मिलने की संभावना काफी ज्यादा है।
7. निकोलस पूरन
8 of 13
निकोलस पूरन
- फोटो : @lionsdenkxip
26 साल के निकोलस पूरम वेस्टइंडीज के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें पहले भी आईपीएल में काफी मौके मिले हैं और इस बार भी उनके ऊपर बड़ी बोली लगना तय है। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले पूरन को इससे कई गुना ज्यादा पैसा मिलने की उम्मीद है। 33 आईपीएल मैचों में पूरन ने 606 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 154.99 का रहा है। वो वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी कीमत और बढ़ाना चाहेंगे।
8. अकील हुसैन
9 of 13
अकील हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अकील हुसैन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीददार मिलना मुश्किल है। आईपीएल टीम में जगह बनाने के लिए विदेश स्पिन गेंदबाजों को कुछ न कुछ खास करना पड़ता है। अकील हुसैन भी भारत के खिलाफ सीरीज में कुछ खास करना चाहेंगे ताकि मेगा ऑक्शन से पहले वो सभी टीमों की निगाह में आ सकें। अगर वनडे सीरीज में उन्होंने विराट और रोहित जैसे बल्लेबाजों को परेशान किया तो 50 लाख की बेस प्राइस में आसानी से उन्हें खरीदा जा सकता है।
9. अल्जारी जोशेप
10 of 13
अल्जारी जोसेफ
अल्जारी जोशेप ने आईपीएल में अपने पहले मैच में ही कमाल किया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही 12 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन इसके बाद कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है और कोई भी टीम उन्हें खरीद सकती है। अगर जोसेप वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन पर करोड़ों की बोली भी लग सकती है।
10. रोमारियो शेफर्ड
11 of 13
रोमारियो शेफर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
रोमारियो शेफर्ड ने भी अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी है, लेकिन उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीददार मिलना मुश्किल है। शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में बल्ले से जरूर कमाल किया है, गेंद के साथ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं आईपीएल में वो अब तक कोई मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में शायद ही कोई टीम उन पर बोली लगाए। लेकिन वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर जरूर कोई न कोई टीम उन्हें खरीद सकती है।
11. ओडेन स्मिथ
12 of 13
ओडेन स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडेन स्मिथ अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कभी ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है। वेस्टइंडीज के लिए आठ टी-20 मैच में उन्होंने 163 के औसत से 49 रन बनाए हैं। वहीं सात विकेट भी लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.77 की रही है। ऐसे में उन्हें खरीददार मिलने की संभावना बेहद कम है। वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही कोई टीम उन्हें खरीदने के बारे में सोचेगी।
वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर हेडन वॉल्स भी मेगा ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 50 लाख की बेस प्राइस वाले वॉल्स ने 24 टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के लिए 20 विकेट लिए हैं और आठ की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा तभी कोई टीम उन्हें खरीदने के बारे में सोचेगी। आईपीएल में पहले ही काफी लेग स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में वाल्स को मौका मिलना मुश्किल है।