फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से इन दो खिलाड़ियों ने की अरबों की कमाई, 11 साल से हो रही नोटों की बौछार

Wed, 19 Dec 2018 05:26 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ipl 2019
आईपीएल (इंडियन प्रीमयर लीग) को शुरू हुए 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं। आईपीएल ने अब तक कई खिलाड़ियों को लखपति और करोड़पति बनाया है, लेकिन विश्व क्रिकेट में ऐसे सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं, जो इसके जरिए अरबपति भी बने हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
dhoni - फोटो : File
इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। धोनी ने पिछले आईपीएल तक सैलरी के रूप में कुल 107.8 करोड़ रुपए कमाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
वहीं, इस मामले में धोनी से पीछे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल का खिताब जिताया है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर के लिए भी खेल चुके हैं।

4 of 5
ms dhoni
बता दें कि दो साल के प्रतिबंध से वापस लौटने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन के लिए जब उन्हें बरकरार रखा, तो उन्हें सेलरी के तौर पर 15 करोड़ रुपए दिये। इस तरह धोनी की सेलरी में 150 फीसदी का इजाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : SELF
 ऐसा माना जा रहा है कि इस लिस्ट में अब धोनी और रोहित के बाद रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल होने वाले है। विराट कोहली ने पिछले आईपीएल के पिछले 11 सीजन आरसीबी के लिए ही खेले हैं और आगामी सीजन के लिए भी वह आरसीबी से जुड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें