टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि चार साल पहले अपनी ही सरजमीं पर मिली हार का बदला लेने के लिए उन्हें दो अंग्रेज खिलाड़ियों से निपटना होगा।
विज्ञापन
कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा
2 of 5
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
इनमें से पहला खिलाड़ी है इंग्लिश कप्तान एलिएस्टर कुक। कुक साल 2012-13 के दौरे पर भी इंग्लैंड के कप्तान थे। उस दौरे पर कुक ने तीन शतकों के साथ 80 की औसत से रन बनाए थे और अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी। भारत में दो दशक में सीरीज जीतने वाले इंग्लैंड पहली टीम बनी थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंजीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को भारत में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा
3 of 5
इंग्लैंड
- फोटो : YouTube
कुंबले ने दोनों देशों के बीच खेली गई पिछली सीरीज के परिणामों को दरकिनार करते हुए कहा कि पुराने परिणामों का इस सीरीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत ने अपनी सरजमीं पर खेले पिछले 14 टेस्ट मैच में से 13 में जीत हासिल हुई है और टीम इंडिया 9 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में भी जीत के इसी सिलसिले को जारी रखेगी।
कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा
4 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
कुंबले ने कहा कि इंग्लैंड की टीम अच्छी है कैप्टन कुक कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में उनके अनुभव का फायदा इंग्लैंड की टीम को मिलेगा। कुक ने पिछले 7 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 53. 83 की औसत से 646 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। इस लिहाज से वह बेहतर फॉर्म हैं। भले ही बांग्लादेश दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा और दो टेस्ट की चार पारियों में वह केवल 99 रन बना सके। ऐसे में उन्हें कम आंकना बड़ी गलती साबित हो सकती है।
कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा
5 of 5
जोए रूट
- फोटो : Re
वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ बनकर उभरे जो रूट टेस्ट मैचों में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। पिछले आठ टेस्ट मैचों में रूट ने दस पारियों में 40.4 की औसत से 404 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि रूट ने भारत में आयोजित टी-20 विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इससे यह बात तो जाहिर हो जाती है कि भारत की सरजमीं उन्हें रास आती है और वह अपने आपको एक बेहतरीन टेस्ट प्लेयर साबित करने का मौका हाथ से नहीं जाने देंगे।