दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी भारतीय मूल के हैं। यहां हम भारतीय मूल के ऐसे 11 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो दूसरे देशों के लिए टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं।
टी20 विश्व कप 2022 में भारत के कई खिलाड़ी दूसरे देशों के लिए खेल रहे हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेल रहे हैं। भारतीय मूल के सात खिलाड़ी यूएई की टीम के लिए टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी भारतीय मूल के हैं। यहां हम भारतीय मूल के ऐसे 11 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो दूसरे देशों के लिए टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
चुंदंगापोयिल रिजवान
2 of 12
चुंदंगापोयिल रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की टीम के कप्तान चुंदंगापोयिल रिजवान भी भारत के रहने वाले हैं। उनका जन्म साल 1988 में केरल के टेलिचेरी में हुआ था। 34 साल के रिजवान शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ ही लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने गेंद के साथ कोई कमाल नहीं किया है। वह 29 वनडे मैचों में एक शतक की मदद से 736 रन बना चुके हैं। वहीं, 15 टी20 मैचों में उनके बल्ले से 263 रन निकले हैं।
विज्ञापन
वृत्य अरविंद
3 of 12
वृत्य अरविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की टीम के उपकप्तान वृत्य अरविंद भी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म साल 2002 में चेन्नई में हुआ था। इसके बाद वह यूएई चले गए। 20 साल के वृत्य अरविंद शानदार विकेटकीपर होने के साथ ही बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने यूएई के लिए वनडे में दो शतक लगाए हैं। उनका औसत 34.83 का है और उनके बल्ले से कुल 836 रन निकले हैं। टी20 में उन्होंने 21 पारियों में 536 रन बनाए हैं।
आर्यन लाकड़ा
4 of 12
आर्यन लाकड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई के स्पिन गेंदबाज आर्यन लाकड़ा भी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म 2001 में हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। इसके बाद वह यूएई पहुंच गए और वहां की क्रिकेट टीम में जगह भी बनाई। 20 साल के आर्यन बेहतरीन स्पिन गेंदबाज होने के साथ ही। उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। वह बाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। दो वनडे मैचों में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है, लेकिन पांच टी20 मैचों में उनके नाम दो विकेट हैं। हालांकि, उनका इकोनॉमी रेट बेहतरीन रहा है। वनडे में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
बासिल हमीद
5 of 12
बासिल हमीद
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई के मध्यक्रम बल्लेबाज बासिल हमीद भी भारतीय मूल के हैं। साल 1992 में केरल के कोड़िकोड जिले के पनियाकरा में उनका जन्म हुआ था। इसके बाद वह यूएई चले गए। यहां उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। वह शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ ही दाहिए हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हमीद वनडे में 528 और टी20 क्रिकेट में 285 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 30 और टी20 में 15 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
चिराग सूरी
6 of 12
चिराग सूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की टीम में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चिराग सूरी भी भारत के हैं। उनका जन्म साल 1995 में नई दिल्ली में हुआ था। वह बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही लेग स्पिन गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 35 वनडे मैचों में 941 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 में 31 पारियों में उनके बल्ले से 817 रन निकले हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की है।
विज्ञापन
कार्तिक मयप्पन
7 of 12
कार्तिक मयप्पन
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 में पहली हैट्रिक लेने वाले कार्तिक मयप्पन भी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म साल 2000 में चेन्नई में हुआ था। 22 साल के कार्तिक बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाज हैं और उनकी गुगली काफी कारगर है। वह वनडे क्रिकेट में 10 और टी20 क्रिकेट में 22 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, बल्ले के साथ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
अलीशान शराफू
8 of 12
अलीशान शराफू
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की टीम के सलामी बल्लेबाज अलीशान शराफू भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। साल 2003 में उनका जन्म केरल में हुआ था। यूएई जाने के बाद उन्होंने देश की क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई और सिर्फ 19 साल की उम्र में सात अंतरराष्ट्रीय टी20 और इतने ही वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। हालांकि, अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वनडे में उन्होंने कुल 48 और टी20 में 38 रन बनाए हैं।
सिमी सिंह
9 of 12
सिमी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड के लिए खेलने वाले सिमी सिंह का जन्म भी भारत में हुआ था। साल 1987 में पंजाब के बथलाना में जन्में सिमी बाद में आयरलैंड चले गए और लंबे समय से वहां की राष्ट्रीय टीम में खेल रहे हैं। वह 35 वनडे मैचों में 39 और 52 टी20 मैचों में 44 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 593 और टी20 में 289 रन बनाए हैं।
ईश सोढ़ी
10 of 12
ईश सोढ़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के लेग स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। उनका जन्म साल 1992 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। इसके बाद वह न्यूजीलैंड चले गए और वहां की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। वह लंबे समय से कीवी टीम के लिए खेल रहे हैं। सोढ़ी ने 17 टेस्ट में 41, 37 वनडे में 48 और 81 टी20 में 103 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, बल्ले के साथ उन्होंने कुछ खास नहीं किया है।
विक्रमजीत सिंह
11 of 12
विक्रमजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह भी पंजाब के चीमा खुर्द से नाता रखते हैं। उनका जन्म इसी जगह पर साल 2003 में हुआ था। बाद में वह नीदरलैंड पहुंच गए और वहां के लिए क्रिकेट खेलने लगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 12 वनडे पारियों में 30.58 के औसत से 367 रन बनाए हैं। विक्रम बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज हैं और अक्सर लंबी पारियां खेलकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज भी भारतीय मूल के हैं। उनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से हैं। उनके पूर्वज यहीं रहते थे, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका चले गए। केशव का जन्म डरबन में हुआ, लेकिन वह भारतीय रीति रिवाजों के साथ ही रहते हैं और भारतीय त्योहार मनाते हैं। महाराज ने टेस्ट में 154, वनडे में 28 और टी20 में 19 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।