फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर खिलाड़ी कितना भी हो खूंखार, यो-यो टेस्ट में फेल तो सब बेकार, ये 5 खिलाड़ी हो चुके शिकार

Wed, 13 Jun 2018 10:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
samson yuvi and shami
खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर होने वाले यो-यो टेस्ट में कई बार हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आ चुके हैं। एक क्रिकेटर भले ही कितने जबर्दस्त फॉर्म में हो या उसने हालिया सीजन में कितना भी ज्यादा स्कोर क्यों न या हो, अगर वह यो-यो टेस्ट में फेल होता है तो उसे किसी भी कीमत पर संबंधित दौरे के लिए टीम में सेलेक्ट नहीं किया जा सकता। यो-यो टेस्ट में अब तक पांच बार चौंकने वाले परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी

2 of 6
mohammed shami
मोहम्मद शमी को यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। अफगानिस्तान टेस्ट से पहले गुरुवार को बैंगलोर के एनसीए में खिलाड़ियों को फिटनेस्ट टेस्ट हुआ था, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खुद को साबित करने में नाकामयाब हो गए।
विज्ञापन

संजू सैमसन

3 of 6
sanju samson
यो-यो टेस्ट में फेल होने वालों में शमी एकमात्र नहीं हैं। उनके अलावा IPL-11 में अपने बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले युवा विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ए टीम में चुने गए थे लेकिन शनिवार को जब भारत ए टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो रहे थे तब केरल का यह युवा यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से विकेटकीपर टीम के साथ नहीं गया।

वॉशिंगटन सुंदर

4 of 6
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : File
तमिलनाडु के ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर भी यो-यो टेस्ट की भेंट चढ़ चुके हैं। आईपीएल सीजन-10 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को फाइनल तक ले जाने वाले सुंदर साल 2017 में एक डोमेस्टिक मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। दरअसल सुंदर को त्रिपुरा के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास करियार की शुरुआत करनी थी।
विज्ञापन

सुरेश रैना

5 of 6
suresh raina
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के सबसे जानदार खिलाड़ी सुरेश रैना भी यो यो टेस्ट से बच नहीं पाए है। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रैना भी यो-यो टेस्ट में फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सिंह

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : sportskeed
साल 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले युवराज सिंह भी यो यो टेस्ट का शिकार हो चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ हालिया दौरे से पहले हुए यो-यो टेस्ट में युवराज सिंह फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें