फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: फीकी रहेगी आईपीएल 2023 की चमक, ऋषभ पंत- जसप्रीत बुमराह सहित नहीं दिखेंगे ये सितारे, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 14 Mar 2023 04:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस इनमें प्रमुख हैं। हालांकि, विराट कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। 10 टीमों वाला यह टूर्नामेंट लगभग दो महीने तक चलेगा। फैंस को बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार है, लेकिन कुछ स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी इस बार आईपीएल की चमक फीकी कर सकती है। जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इन भारतीय खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और काइल जेमीसन जैसे खिलाड़ी भी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, दिल्ली के सरफराज खान और एनरिच नोर्त्जे भी चोट की वजह से कुछ मैच के लिए बाहर रह सकते हैं, लेकिन ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। यहां हम उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो पूरे आईपीएल 2023 से बाहर रह सकते हैं। 
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

2 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह इस सीजन अपनी आईपीएल टीम के लिए कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। वह लंबे समय से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। एशिया कप 2022 के बाद से वह भारत के लिए नहीं खेल पाए हैं। उनकी पीठ की चोट नियमित अंतराल में उबरती रही है। इस वजह से उन्होंने न्यूजीलैंड जाकर सर्जरी कराई है। अब वह आईपीएल 2023 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऋषभ पंत

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी इस सीजन अपनी टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह दिसंबर 2022 में कार हादसे का शिकार हो गए थे। खतरनाक दुर्घटना में उनकी जान बच गई थी, लेकिन उनके पैर में फैक्चर हो गया था। इस हादसे के बाद पंत की कई सर्जरी हो चुकी हैं। वह अभी भी अपनी चोट से वापसी कर रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में लौटने में उन्हें कई महीने लग सकते हैं।

झाय रिचर्डसन

4 of 7
झाय रिचर्डसन - फोटो : social media
मुंबई इंडियंस की टीम में झाय रिचर्डसन को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किए जाने की बात हो रही थी, लेकिन वह भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग की समस्या थी और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस सर्जरी की वजह से ही वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के बाद होने वाली एशेज सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन

काइल जेमीसन

5 of 7
काइल जेमीसन - फोटो : ICC@twitter
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन भी आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे। यह युवा तेज गेंदबाज भी सर्जरी की वजह से मैदान से बाहर है। इस साल वह चेन्नई की टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोट की वजह से वह बाहर हो गए हैं। जेमीसन कई महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

6 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में राजस्थान की टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले प्रसिद्ध कृष्णा भी इस साल अपनी टीम के लिए नहीं खेलेंगे। कृष्णा को भी चोट की वजह से सर्जरी करानी पड़ी है और वह भी महीनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या थी और वह इस चोट की वजह से सर्जरी कराने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैट कमिंस

7 of 7
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। कमिंस इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे। हालांकि, पिछले सीजन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और कोलकाता के लिए काफी महंगे साबित हुए थे। कमिंस की मां का निधन हो गया है और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें