फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL इतिहास के पांच सबसे कामयाब गेंदबाज, जिनके नाम से कांपते हैं दुनिया भर के दिग्गज

Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीपीएल के टॉप गेंदबाज - फोटो : social media
कैरेबियन प्रीमियर लीग के अब तक सात सीजन हो चुके हैं और आठवें सीजन यानी सीपीएल 2020 की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। सीपीएल के आठवें सीजन यानी सीपीएल 2020 का पहला मुकाबला 18 अगस्त को कोगुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं सीपीएल इतिहास के टॉप पांच गेंदबाज, जिन्होंने चटकाए हैं सर्वाधिक विकेटः
विज्ञापन

2 of 6
ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो
कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, उन्होंने साल 2013-18 तक कुल 69 मैचों में 97 विकेट झटके हैं। सीपीएल में ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/23 है। वह सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, त्रिनिदाद और टोबैगो रेड स्टील की तरफ से खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- - फोटो : social media
कृषमर संतोकी
कैरेबियाई खिलाड़ी कृषमर संतोकी ने सीपीएल में अब तक 85 विकेट चटकाए हैं। इसके लिए उन्होंने 58 मैचों का सहारा लिया है। सीपीएल में संतोकी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 है। संतोकी सीपीएल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स, जमैका तलवाह, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स, सेंट लूसिया जोर्क टीम की तरफ से खेले हैं। 

4 of 6
- - फोटो : social media
रायड एमरिट
रायड एमरिट ने सीपीएल के कुल 75 मैचों में 85 विकेट चटकाए हैं। एमरिट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/35 है। एमरिट सीपीएल में बारबाडोस ट्रिडेंट्स, गुयाना अमेजन वारियर्स, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स टीम की तरफ से खेले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील नरेन
सुनील नरेन
सुनील नरेन ने सीपीएल के इतिहास में कुल 71 मैच खेले हैं। सीपीएल में नरेन के नाम 72 विकेट दर्ज हैं। नरेन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/6 है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेल्डन कॉटरेल - फोटो : pti
शेल्डन कॉटरेल
शेल्डन कॉटरेल ने सीपीएल के इतिहास में कुल केवल 50 मैच खेले हैं, लेकिन उनके नाम 69 विकेट दर्ज हैं। कॉटरेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें