फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या ही नहीं, इन खिलाड़ियों के भी पीछे पड़े ट्रोलर्स, खुलेआम होती रही बेइज्जती

Wed, 09 Jan 2019 02:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कॉफी विद करण शो में अपने निराशाजनक और विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पांड्या कभी अपनी शर्टलेस तस्वीर तो कभी विवादित बयानों के चलते ट्रोल होते रहते हैं। हालांकि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब ट्रोलर्स किसी खिलाड़ी पर बुरी तरह टूट पड़े हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ट्रोलर्स का फेवरेट सब्जेक्ट हैं। कभी अपनी छोटी स्कर्ट तो कभी गैर भारतीय मर्द से शादी करने के चलते वो आए दिन ट्रोल होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर अपलोड करने से लेकर बायोग्राफी लॉन्चिंग पर सानिया कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
jwala gutta
ज्वाला गुट्टा
भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ट्रोलर्स को बड़ा मौका दे देती है। ज्वाला की एक हॉट तस्वीर सामने आते ही सोए हुए ट्रोलर झट से जाग जाते हैं। बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग की अफवाहों पर भी वह काफी ट्रोल हुई थीं।

4 of 7
jasprit bumrah
जसप्रीत बुमराह
राजस्थान ट्रैफिक पुलिस द्वारा पोस्टर पर बुमराह की नो बॉल वाली तस्वीर फैंस भला कैसे भूल सकते हैं। इसे लेकर जब बुमराह ने जब एतराज जताया तो ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा। इसके अलावा वह अपनी शर्टलेस तस्वीर पर भी काफी ट्रोल हुए थे।
विज्ञापन

5 of 7
रविंद्र जड़ेजा और रीवा सोलंकी - फोटो : Youtube
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी ट्रोल होने में पीछे नहीं है। घोड़े और शेर के साथ तस्वीर से लेकर सरेआम बाजार में पत्नी के झगड़े पर भी जडेजा एक नहीं कई बार ट्रोल हो चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
केएल राहुल
केएल राहुल
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसी वजह से राहुल ट्रोलर्स के निशाने पर लगातार बने रहते हैं। हालांकि वह की बार अपनी गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाक टीम
पाकिस्तानी क्रिकेटर
इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी आए दिन ट्रोल होते है। इनमें उमर अकमल, सरफराज अहमद और शाहिद अफरीदी सबसे आगे हैं। दोनों ईद के मौके पर भी काफी ट्रोल हुए थे। अपनी इंग्लिश को लेकर पाक क्रिकेटर्स का मजाक बनता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें