फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में गूंज सकता है इन 7 बल्लेबाजों का डंका, कोई नहीं बचेगा ऑस्ट्रेलिया हो या श्रीलंका

Wed, 24 Apr 2019 06:31 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
virat kohli
इंग्लैंड 20 साल बाद क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। विश्व कप के 12वें संस्करण में दुनिया की दिग्गज टीमों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। फैंस को भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऐसे में जान लेते हैं कि आगामी विश्व कप में किन बल्लेबाजों का जोर सबसे ज्यादा रह सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 8
जेसन रॉय
जेसन रॉय
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय दुनिया के किसी भी गेंदबाजी अटैक को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। रॉय क्रीज पर थोड़ी देर रुकने के बाद तेज गति से रन बनाते हैं और ऐसे में उनकी स्पीड पर ब्रेक लगाना किसी भी गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
बाबर आजम - फोटो : ESPN
बाबर आजम
पाकिस्तान के धांसू बल्लेबाज बाबर आजम स्कोर बोर्ड पर रनों की गति को तेजी से आगे बढ़ाने में काफी माहिर हैं। आगामी विश्व कप में बाबर आजम अपने बल्ले से गेंदबाजों पर बड़ा हमला करते नजर आ सकते हैं। पाकिस्तान की जीत में इस बल्लेबाज की बड़ी भूमिका रहने वाली है।
 

4 of 8
virat kohli
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। दुनिया का बड़े से बड़ा गेंदबाज भी कोहली के सामने गेंदबाजी करने से कतरता है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी कोहली ने जमकर रनों की बारिश की थी। विश्व कप 2019 में भी उनसे ऐसे ही करिश्मे की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
chris gayle
क्रिस गेल
कैरेबियाई टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। ऐसे में गेल पूरी तैयारियों के साथ मैदान पर नजर आ सकते हैं। बता दें कि गेल विश्व कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (215) बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर काबिज हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
saumya sarkar
सौम्य सरकार
बांग्लादेश के तूफानी क्रिकेट सौम्य सरकार भी इन दिनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आगामी विश्व कप में अगर सरकार का बल्ला चला तो निश्चित ही बांग्लादेश की टीम को काफी आगे तक ले जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
aaron finch
आरोन फिंच
पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रन कप्तान आरोन फिंच भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर आरोन फिंच का बल्ला इस बार गेंदबाजों की खूब परीक्षा ले सकता है।
 
विज्ञापन

8 of 8
क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में कई अच्छी पारियां खेलकर साबित कर दिया है कि उनका बल्ला आगामी विश्व कप में खामोश रहने वाला नहीं। डी कॉक बल्ले में इतना दम है कि वो अकेले ही प्रतिद्वंद्वियों को हार की राह पर धकेल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें