फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा चेन्नई का यह गेंदबाज

Wed, 24 Apr 2019 06:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स तक
विज्ञापन
1 of 4
दीपक चाहर
क्रिकेट में बल्लेबाजों से लेकर अंपायर्स तक हर कोई सुरक्षा उपकरण के साथ मैदान पर उतरता है। मगर गेंदबाज अब भी उसी रूप में अपने खेल का जौहर दिखाता आ रहा है। ऐसे में एक-एक रन बचाने के लिए जी-जान लगा देने वाले गेंदबाज कब-किस हादसे के शिकार हो जाए कहा नहीं जा सकता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दीपक चाहर
ऐसा ही कुछ मंगलवार रात इंडियन टी-20 लीग में खेले गए एक मुकाबले में देखने को मिला। अपने घरेलू दर्शकों के बीच खेल रही चेन्नई हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी कर रही थी। पांचवां ओवर तेज गेंदबाज दीपक चाहर लेकर आए। 
विज्ञापन

3 of 4
दीपक चाहर
ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडेय ने ऐसा शॉट मारा जो दीपक के सिर के बिलकुल पास से गुजरी। गेंद दीपक के इतने पास से करीब से निकली कि कॉमेंटेटर ने उसे किलर शॉट करार दिया।
विज्ञापन

4 of 4
मनीष पांडे - फोटो : social media
टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप चल रहे मनीष पांडे को बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया था। इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाते हुए उन्होंने 49 गेंदों में 83 रन ठोक दिए। उनकी इस अर्धशतकीय पारी के बूते ही हैदराबाद ने चेन्नई के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा था। बावजूद उसे हार ही मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें