फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों की कार्बन कॉपी हैं अंडर-19 विजेता टीम के ये 5 खिलाड़ी

Sat, 03 Feb 2018 09:20 PM IST
सुमित कुमार
विज्ञापन
1 of 6
under 19 world cup
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियन का ताज अपने सिर सजा लिया है। सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा की 101 रन की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने कंगारुओं को 8 विकेट से हराया। फाइनल मुकाबले में मनजोत की शानदार शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया।

बता दें कि अंडर-19 विश्वकप में टीम इंडिया की तरफ से खेलने वाले कई खिलाड़ियों की तुलना दिग्गजों से की जा रही है। इन खिलाड़ियों की न सिर्फ चाल-ढाल बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का स्टाइल भी हू-ब-हू दिग्गजों जैसा है। ये हैं नए जमाने के युवराज, विराट और सचिन।
विज्ञापन

मनजोत कालरा

2 of 6
manjot kalra
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करने वाले सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा की तुलना टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह से की जाती है। कवर ड्राइव लगाते वक्त मनजोत कालरा युवराज सिंह की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन

शुभमन गिल

3 of 6
shubhman gill
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में मैन ऑफ द सीरीज हथियाने वाले शुभमन गिल ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लाजवाब शतक लगाया था। फैंस की मानें तो इस खिलाड़ी के तेवर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जैसे हैं। मैदान पर उनकी आक्रामकता और शॉट सिलेक्शन के आधार पर उनकी तुलना कप्तान विराट कोहली से की जाती है।

पृथ्वी शॉ

4 of 6
prithvi shaw
अंडर-19 लेवल पर टीम इंडिया को चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कार्बन कॉपी हैं। बैकफुट पर लगाए हुए पृथ्वी के सभी शॉट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन

अनुकुल रॉय

5 of 6
ANUKUL ROY
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अनुकुल रॉय को समस्तीपुर (बिहार) का रवींद्र जडेजा कहा जाता है। उनके बॉलिंग एक्शन से लेकर फील्डिंग करने का तरीका हू-ब-हू टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

6 of 6
arshdeep singh
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे अर्शदीप सिंह ने इस मेगा टूर्नामेंट में शुरुआती दो मैच ही खेले थे। इस प्रतिभाशाली गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जैसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें