फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की सबसे बड़ी सिरदर्दी दूर करेंगे टीम इंडिया के ये 5 जाबांज

Sun, 22 Jul 2018 01:37 AM IST
मुकेश झा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने लगातार 9 वन-डे सीरीज जीती। मगर हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार ने ब्लू ब्रिगेड को एक बार फिर अपनी कमजोरियों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया। टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय में भले ही कई सीरीज जीती, लेकिन उसकी एक समस्या का हल अब तक नहीं निकल सका। 

अगले साल आईसीसी विश्व कप 2019 होना है, और टीम इंडिया को इस चिंता से हर हाल में उबरना है। हालांकि टीम इंडिया को आगामी समय में काफी वन-डे खेलने हैं, लेकिन एक चिंता जो टीम को सता रही है वह है नंबर-4 पर परिपक्व बल्लेबाज। अगली स्लाइड में जानिए टीम इंडिया की वो कौन सी चिंता हैः
विज्ञापन

2 of 7
team india
पिछले काफी समय से इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम मैनेजमेंट ने कई बल्लेबाजों को आजमाया है, लेकिन कोई मन माफिक फिट नहीं बैठा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट व कप्तान विराट कोहली आने वाले समय में विश्व कप 2019 को देखते हुए किसी ऐसे बल्लेबाज को मौका देना चाहेंगे, जो नंबर-4 पर बल्लेबाजी करके बेहतर प्रदर्शन कर सके।

गौरतलब है कि हाल ही के इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल और दिनेश कार्तिक को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया था लेकिन वो दोनों खुद को साबित नहीं कर सके। आइए जानते हैं वो 5 बल्लेबाज, जिनपर मैनेजमेंट व कप्तान आने वाले समय में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का भरोसा जता सकते हैंः



 
विज्ञापन

मनीष पांडे

3 of 7
cricketer manish pandey
दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे पर कप्तान व टीम मैनेजमेंट आने वाले समय में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का भरोसा जता सकते हैं। गौरतलब है कि साल 2016 में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांडे ने सिडनी में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.39 का था। पांडे ने टीम इंडिया के लिए 22 वन-डे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 17 पारियों में 39.27 की औसत से 432 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.10 का रहा है। वन-डे में पांडे के नाम एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 

अंबाती रायुडू

4 of 7
ambati rayudu
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसा उन्होंने आईपीएल में कर दिखाया। इस लिहाज से ऐसा माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट व कप्तान विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उनपर भरोसा जता सकते हैं। आईपीएल में रायुडू ने 16 मैचों में 43 की औसत से 602 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.75 का था। वहीं, उन्होंने टीम इंडिया के लिए 34 वन-डे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.24 की औसत से 1055 रन रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

सुरेश रैना

5 of 7
सुरेश रैना
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना पहले कई बार नंबर-4 पर बल्लेबाजी की है, मगर उम्मीद के मुताबिक वह कुछ खास करने में असफल रहे। हालांकि, पिछले काफी समय से उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन जब भी मिला तो वह अपनेआप को साबित नहीं कर सके। ऐसे में देखना होगा कि नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए सुरेश रैना को मौका दिया जा सकता है या नहीं। हालांकि, यह टीम मैनेजमेंट व कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करेगा।
 
विज्ञापन

केएल राहुल

6 of 7
केएल राहुल
टीम इंडिया के युवा और आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले ओपनिंग केएल राहुल ने 2019 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर इच्छा जाहिर जरूर की थी और उन्होंने कहा यह भी कहा था कि वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार है, लेकिन इंग्लैंड वन-डे सीरीज के दौरान उन्हें ओपनर और नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला, पर कुछ खास नहीं कर पाए। इंग्लैंड सीरीज के दौरान उन्होंने तीन मैचों में मात्र 19 रन बनाए। बावजूद इसके, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कप्तान विराट कोहली उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आजमा सकते हैं। राहुल ने आईपीएल को 14 मैचों में 54 की औसत के साथ 659 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.41 का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

7 of 7
रहाणे
टीम मैनेजमेंट व कप्तान विराट कोहली नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जता सकते हैं। कप्तान कोहली इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अजिंक्य रहाणे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का प्रबल दावेदार पहले ही मान चुके हैं। यह बात उन्होंने कुछ दिन पहले पत्रकारों से बातचीत में कही थी। बता दें कि वह 2015 विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। विदेशी सरजमीं पर रहाणे का प्रदर्शन ठीक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें