फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दोस्त की शादी में जमकर थिरकी धोनी की पत्नी साक्षी, दर्शक थे टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर

Sun, 22 Jul 2018 01:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस और साक्षी धोनी
टी-20 में जीत और वन-डे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया को 1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल होना है। इससे पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बाकी बचे समय का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कोई विदेश तो कोई दोस्त की शादी में शिरकत कर रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
sakshi dhoni
इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से लौटते ही अपनी पत्नी साक्षी धोनी की दोस्त पूर्णा पटेल की शादी में शिरकत किए। पूर्णा पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं और उनकी शादी आंत्रप्रेन्योर नमित सोनी से हुई है। इस दौरान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी जमकर थिरकीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
साक्षी धोनी
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी ने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और 'हाए हाए रे हाए ये लड़का' गाने पर भी जमकर डांस किया। साक्षी का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर धोनी के फैन पेज पर इसे शेयर किया गया है।
 

4 of 5
जीवा धोनी
मम्मी साक्षी से पहले बेटी जीवा के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अंग्रेजी गाने की धुन पर जमकर डांस कर रही थी। फ्लोर पर थिरकते हुए जीवा ने मस्त होकर डांस की और माही उसे बस खड़े होकर देख रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाहिर खान, युवराज सिंह
बता दें कि इस शादी के समारोह में धोनी के परिवार के अलावा, जहीर खान उनकी पत्नी सागरिका घाटगे, युवराज सिंह भी पहुंचे थे। इसके अलावा एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो धोनी के साथ खड़ी हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें