फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले चकनाचूर होगा 'चैंपियंस' का गुरूर, इन 5 भारतीयों के जिम्मे जीत की गारंटी

Wed, 20 Feb 2019 09:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
विश्व कप 2019 से ठीक पहले टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम की चुनौती है। हालांकि श्रीलंका को परास्त करने वाली ऑस्ट्रेलिया को इस बार हराना आसान नहीं होगा। लेकिन अगर टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों का सिक्का चला तो जीत की गारंटी तय है।
विज्ञापन

2 of 6
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कोहली ने कुल 14 टी-20 मुकाबलों में कंगारू टीम के खिलाफ 61.00 की औसत और 142 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 18 मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ रोहित सबसे अच्छी शुरुआत दिलाने में अव्वल हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ गेंदबाजों को पानी पिलाने के लिए रोहित का क्रीज पर होना बहुत जरूरी है।

4 of 6
ms dhoni
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी पर फैंस का नजरें लगातार होंगी। धोनी ने 15 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे से पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसमें 9 कैच और 5 स्टम्प आउट शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वन-डे सीरीज में धोनी ने लगातार तीन अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाड ऋषभ पंत 20-30 गेंदों में ही मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। मिडिल ओवर्स की बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी की भूमिका काफी अहम होने वाली है। पंत का तेज स्ट्राइक रेट कंगारू के इरादों पर पानी फेर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : CricTracker
टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार के लिए वर्ल्ड कप से पहले यह एक शानदार मौका होगा, जिसे वह हर कीमत पर भुनाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड तक भुवी के पिछले दौरे कुछ खास नहीं बीते हैं, लेकिन घरेलू जमीन पर वह एक बार फिर अपने हौसलों को जिंदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें