टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज ब्रिसबेन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस दौरे का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया के साथ इस दौरे पर आए कई खिलाड़ियों के लिए इसे आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जा रहा है।