फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: क्रिस गेल ने ठोके थे 66 गेंदों पर 175 रन, इन 5 सूरमाओं में है ये रिकॉर्ड तोड़ने का दम

Wed, 20 Mar 2019 07:58 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kohli and gayle
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2013 के आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 66 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
विज्ञापन

2 of 7
गेल और मैकुलम - फोटो : File
इस रिकॉर्ड को बने  6 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक कोई बल्लेबाज इसके करीब तक नहीं पहुंच पाया। इस बार ऐसे 5 बल्लेबाज नजर आ रहे हैं जिनसे उम्मीद की जा सकती है कि वो इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइए जानते हैं वो कौन ऐसे 5 खिलाड़ी हैं...
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : IPL
विराट कोहली का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। खासकर साल 2016 में वह जबर्दस्त फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने पूरे सीजन 4 शतक और 7 अर्धशतक की बदौलत कुल मिलाकर 937 रन बनाए थे। उस सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 113 था। इस बार उनसे गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

4 of 7
कॉलिंग मुनरो - फोटो : File
कॉलिन मुनरो मौजूदा समय के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस बार भी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने उन्हें अपने दल में शामिल किया है। कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल टी-20 करियर में 3 शतक लगाए हैं। आईपीएल के 12वें सीजन में वह उनसे भी विस्फोटक पारियों की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान पर हैं। वह वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार बड़े स्कोर कर चुके हैं। वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं। रोहित टीम इंडिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 43 गेंदों में 118 रन है। कयास लगाया जा रहा है कि रोहित गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की तेजी से भला कौन वाकिफ नहीं है। पिछले सीजन में भी ऋषभ पंत के बल्ले से एक तेज शतक निकला था। अगर इस बार उनका बल्ला चला तो पंत जरूर क्रिस गेल के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड  को तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shimron Hetmyer
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ इस बार कैरेबियाई टीम का एक धांसू प्लेयर जुड़ने जा रहा है। इस खिलाड़ी का नाम है शेमरोन हेटमायर। हेटमायर ने पिछले कुछ समय की बल्लेबाजी में काफी प्रभावित किया है। ऐसे में गेल का तूफानी रिकॉर्ड तोड़ने वालों की लिस्ट में शेमरोन हेटमायर भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें