एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान रविवार यानि 21 जुलाई को होगा। विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई थी। इसके बाद चयनकर्ताओं के सामने कई अहम सवाल हैं, जिसे जल्द से जल्द टीम मैनेजमेंट हल करना चाहेगा। वेस्टइंडीज दौरा टीम मैनेजमेंट के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाने के लिए बेहतर अवसर है। जिसे भुनाते हुए चयनकर्ता नए चेहरों को मौका दे सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सवाल हैं, जिससे टीम इंडिया के सलेक्शन पैनल को निबटना होगा।