छह दिन के टेस्ट से शुरू हुआ क्रिकेट का कारवां 50 ओवर के वन-डे, 20 ओवर के टी-20 और टी-10 तक का सफर तय कर चुका है। आगे क्या होगा पता नहीं, लेकिन इस खेल में बदलाव की संभावनाएं आपार हैं। कुछ दिनों से चार दिन के टेस्ट मैच की भी चर्चा शुरू हो चुकी है। फिलहाल पांच दिनों का टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है। बल्लेबाजों की काबिलियत का असली टेस्ट इसी फॉर्मेट में होता है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिन्होनें एक टेस्ट के दौरान पांचों दिन बल्लेबाजी की है। आइए जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में।