फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर रचा इतिहास, ये 5 बड़े रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

Mon, 07 Jan 2019 01:49 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में धूल चटाते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अंपायरों ने सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन जैसे ही खेल रद्द ही घोषणा की, वैसे ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया ने क्या-क्या रिकॉर्ड्स अपने नाम किए:
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बनी। वैसे, विश्व स्तर पर देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है। इससे पहले इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ही यह कमाल कर सके हैं। एशियाई टीम को यह जीत 71 साल, 31 सीरीज और 98 टेस्ट के संघर्ष के बाद मिली। इस दौरान 29 कप्तानों ने अपना दमखम झोंका, लेकिन सफलता सिर्फ विराट कोहली के हाथ लगी।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने। इससे पहले टीम इंडिया ने 71 साल में कभी ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती में मात देने में कामयाबी हासिल नहीं की थी। विराट कोहली का नाम अब क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।

4 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की विदेश में यह चौथी जीत रही। इसी के साथ विदेश में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में विराट कोहली ने सौरव गांगुली की बराबरी की। कोहली की कप्तानी में अब तक विदेशी सरजमीं पर जीत- 2015 में बनाम श्रीलंका 2-1, 2016 में बनाम वेस्टइंडीज 2-0, 2017 में बनाम श्रीलंका 3-0 और 2018-19 में बनाम ऑस्ट्रेलिया 2-1 रही।
विज्ञापन

5 of 6
team india
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली विश्व की पांचवीं टीम बनी। इससे पहले इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने यहां जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले साल 1882-83 में जीत दर्ज की। ऐसे ही वेस्टइंडीज ने 1979-80, न्यूजीलैंड ने 1985-86 और द. अफ्रीका ने 2008-09 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cheteshwar pujara
चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बने। इससे पहले कृष्णमचारी श्रीकांत (1985/86), कपिल देव (1985/86), सचिन तेंदुलकर (1999/00) और राहुल द्रविड़ (2003/04) ही यह कमाल कर सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें