फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Maruti WagonR के सामने पुरानी वैगन आर को जाएंगे भूल

Mon, 07 Jan 2019 01:36 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
2019 Maruti WagonR vs Old WagonR - फोटो : Car Dekho
Maruti WagonR के शौकीन बेसब्री से नई वैगन आर का इंतजार कर रहे हैं। नई वैगन आर की लॉन्चिंग 23 जनवरी को होनी है। वहीं लॉन्चिंग से पहले ही नई वैगन आर की फोटोग्राफ्स और ब्रोशर डिटेल्स लीक हो गए हैं। जिनमें यह खुलासा हुआ है कि पुरानी वैगन आर के मुकाबले नई कार न केवल ज्यादा डाइनैमिक है, बल्कि काफी स्पेशियस भी है। जानते है नई वैगन आर और पुरानी वैगन आर में क्या है अंतर...
विज्ञापन

Dimensions

2 of 4
2019 Maruti WagonR vs Old WagonR
डाइमेंशंस की बात करें, तो 2019 की वैगन आर पुरानी कार के मुकाबले ज्यादा स्पेशियस है। नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। नई वैगन आर लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में न केवल पुरानी वैगन आर से लंबी है, बल्कि Stingray मॉडल से भी बड़ी है। ऑटो एक्सपर्ट के मुताबिक Heartect प्लेटफॉर्म पर डेवलेप हुई है। वहीं, जिसमें स्विफ्ट और इग्निस को डिजाइन किया गया है।
Dimensions
Measurements New WagonR Old WagonR Stingray
Length 3655mm 3599mm 3636mm
Width 3655mm 1495mm 1475mm
Height 1675mm 1700mm 1670mm

Wheelbase

 

2435mm

 
2400mm

2400mm

 

 
विज्ञापन

2019 WagonR vs Old WagonR Engine

3 of 4
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : GaadiWaadi
नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 67 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा।
 
विज्ञापन

2019 WagonR vs Old WagonR Tyre Size

4 of 4
New Maruti Wagon-R 2019 - फोटो : gaadiwaadi
टायर साइज के मामले में भी पुरानी वैगन आर के मुकाबले नई वैगन आर में बदलाव किए गए हैं। हालांकि नई वैगन आर के Lxi वैरियंट में 13 इंच के टायर दिए गए हैं, जबकि ऊपर के वैरियंट्स में 14 इंच के टायर हैं। पुरानी वैगन आर के एलएक्सआई वैरियंट में 145/80R13 का टायर साइज है, जबकि नई वैगन आर 155/80 R13 टायर साइज के साथ आ रही है।   
वहीं पुरानी वैगन आर के Vxi और Vxi+ वैरियंट में 155/65 R14 का टायर साइज है, जबकि नई वैगन आर के Vxi और Zxi वैरियंट्स में 165/70 R14 का टायर साइज मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें