कैरेबियाई दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया इस समय बंगलुरू में अभ्यास कैंप में पसीना बहा रही है। वेस्टइंडीज में 2 महीने के दौरे के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर किसी भी तरह का तनाव न हो इसके लिए बीसीसीआई लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में कैंप में शनिवार की सुबह खिलाड़ियों के लिए योग सेशन का आयोजन किया गया जिसमें सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
2 of 10
टीम इंडिया
- फोटो : Twitter/BCCI
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस समय बंगलुरू में इकट्ठा हुई है। टीम के साथ नए कोच अनिल कुंबले भी लगातार बने हुए हैं। पहले दिन नेट पर पसीना बहाने के बाद खिलाड़ियों ने इंडोर अभ्यास करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
3 of 10
टीम इंडिया
- फोटो : Twitter/BCCI
शनिवार को कोहली और उनकी टीम के खिलाड़ियों के लिए योग सेशन का आयोजन किया गया जिससे वे अपना दिमाग संतुलित रख सकें। कप्तान कोहली के साथ चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव समेत कई अन्य खिलाड़ी भी योग सेशन में हिस्सा लिया। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के योग करती कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया है।
The Indian Cricket team took part in a yoga session. #TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/m6SzIgojz7
— BCCI (@BCCI) 2 जुलाई 2016
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
4 of 10
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के अंतरिम बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ योग सेशन के दौरान टीम के साथ मौजूद थे। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई को एंटीगा में खेलेगी।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
5 of 10
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई को एंटीगा में खेलेगी।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
6 of 10
विराट कोहली
- फोटो : PTI
शुक्रवार को टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। आर अश्विन ने उन्हें कुछ गेंद डाली।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
7 of 10
शिखर धवन और लोकेश राहुल
- फोटो : PTI
अभ्यास सत्र के दौरान लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे आपस में बातचीत करते हुए।
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
8 of 10
शिखर धवन
- फोटो : pti
टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा कुछ मजाकिया मूड में दिख रहे हैं।
टेस्ट सीरीज से पहले योग के सहारे कोहली एंड कंपनी
9 of 10
शिखर धवन
- फोटो : PTI
फील्डिंग कोच अजय शर्मा के साथ क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते शिखर धवन।