फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका में टीम इंडिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सूखा पीड़ितों को दी इतनी बड़ी मदद

Wed, 28 Feb 2018 07:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अक्सर उनके आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है, लेकिन इस होनहार बल्लेबाज की दरियादिली देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
फाफ डू प्लेसी - फोटो : File
दरअसल विराट कोहली ने केपटाउन में 'जल संकट' से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए वित्तीय सहायता की। कप्तान विराट को देख इस मामले में प्रोटियाज कप्तान फाफ डु प्लेसी भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
केपटाउन में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के बाद विराट और डुप्लेसी ने इस नेक काम में दोनों टीमों की तरफ से 1,00,000 द. अफ्रीकी रैंड ( लगभग 5,60,000 रुपये) का चेक 'गिफ्ट ऑफ गिवर्स' नाम की एनजीओ को दिया।

4 of 5
विराट कोहली
यहां के स्थानीय निवासियों के सहयोग में योगदान देते हुए कप्तान विराट ने कहा, 'केप टाउन दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार है। हमें यहां के न्यूलैंड्स ग्राउंड में खेलते हुए लोगों का काफी सहयोग मिलता है। यहां संकट में जूझ रहे लोगों की मदद करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
गौरतलब है कि द. अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया को केप टाउन में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा था। गाइडलाइंस के मुताबिक यहां प्रत्येक खिलाड़ी को नहाने के लिए सिर्फ दो मिनट का समय दिया जाता था। सिटी काउंसिल ने पानी की बचत के लिए यहां दिन में 87 लीटर पानी प्रतिव्यक्ति दिए जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें