तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और आखिरी वन-डे को 9 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने लगातार छठी घरेलू सीरीज अपने नाम की। यह गेंदों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है। इसके अलावा भी मैच में कई शानदार रिकॉर्ड बने....
विज्ञापन
2 of 5
team india
वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह छठा ऐसा मुकाबला हुआ, जिसमें सबसे कम गेंदें फेंकी गई। निर्धारित 50 ओवर के इस मैच में दोनों तरफ से कुल 280 गेंदें फेंकी गई।
विज्ञापन
3 of 5
team india
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की एकदिवसीय द्वीपक्षीय सीरीज में यह लगातार आठवीं जीत है। साल 2007 से कैरेबियाई टीम भारत के खिलाफ कोई एकदिवसीय सीरीज नहीं जीती है।
4 of 5
team india
गेंदों के अंतर से मिली जीत पर गौर करें तो यह टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 211 गेंदें शेष रहते हराया है।
भारत के खिलाफ वन-डे में वेस्टइंडीज का यह सबसे छोटा स्कोर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में 104 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।