फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, जानिए कब शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

Mon, 02 Oct 2017 05:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में 7 विकेट से मात देकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली इसके साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम भी बन गई। टीम इंडिया की टीम इंडिया की यह लगातार छठवीं सीरीज जीत है। सीरीज के चेन्नई, कोलकाता और इंदौर में खेले पहले तीन मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इसके बाद बाकी बचे दो मैचों में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया और नागपुर में भारतीय टीम को विजय हासिल हुई। सीरीज जीत का ये सिलसिला साल 2016 में टीम इंडिया के जिंबाब्वे दौरे में शुरू हुआ था जो कि अब तक जारी है।  

 
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, जानिए कब शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
इससे पहले विराट सेना ने श्रीलंका को उनकी ही सरजमीं पर वनडे सीरीज में 5-0 के अंतर से मात दी थी यह पहला मौका था जब टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका का उनके ही घर में सूपड़ा साफ किया। विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। किसी भी मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को जीत का मौका नहीं दिया। पल्लेकल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में अकिला धनंजय की शानदार गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया परेशानी में आई थी लेकिन धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को हार से बचा लिया था।   

 
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, जानिए कब शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त का सामना करने के बाद टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के दौरे पर पहुंची जहां उसने कैरेबियाई टीम वनडे सीरीज में 3-1 के अंतर से मात दी थी। सीरीज का पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 105 और 93 रन से जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन चौथे मैच में वेस्टइंडीज 11 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की। इसके बाद पांचवें और आखिरी वनडे में  8 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने 3-1 से पर कब्जा कर लिया।

 

टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, जानिए कब शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

4 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को टीम का नया कप्तान घोषित किया गया। यह बतौर पूर्णकालिक कप्तान विराट की पहली वनडे सीरीज थी।  सीरीज के पहले और दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 3 विकेट और 15 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से विजयी बढ़त हासिल कर ली। आखिरी वनडे में इंग्लैंड 5 रन से विजय हासिल करने में सफल रही और सीरीज 2-1 से टीम इंडिया के नाम रही।    
 
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, जानिए कब शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

5 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
साल 2016 के दिसंबर में भारत दौरे पर आई कीवी टीम को 3-2 के अंतर से हर का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में हार्दिक पांड्या ने डेब्यू किया था। धर्मशाला वनडे में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली में खेले गए दूसरे वनडे में कीवी टीम ने भारत को 6 रन से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इसके बाद मोहाली में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। इसके बाद कप्तान धोनी के गढ़ रांची में खेले गए चौथे वनडे में टीम इंडिया को 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच विशाखापट्टनम में खेला गया जहां अमित मिश्रा की फिरकी के आगे किसी कंगारू गेंदबाज की नहीं चली और टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। यह बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर की आखिरी सीरीज साबित हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, जानिए कब शुरू हुआ था जीत का सिलसिला

6 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
भारत ने साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जिंबाब्व दौरे में वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी। सीरीज के तीनों वनडे में टीम इंडिया ने क्रमशः 9, 8 और 10 विकेट से जीत हासिल की थी। किसी भी मैच में जिंबाब्वे 200 रन के आकंड़े को नहीं छू पाई थी। उसके दिए लक्ष्य को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें