फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगातार छठी सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, दांव पर ये बड़े रिकॉर्ड्स

Wed, 31 Oct 2018 07:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
विराट सेना बृहस्पतिवार को जब वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में उतरेगी तो उसकी निगाह घर में लगातार में छठी सीरीज कब्जाने पर होगी। भारत ने पिछली बार घरेलू वन-डे सीरीज 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाई थी और तब से स्वदेश में उसका अजेय अभियान जारी है।

भारत अभी पांच मैचों की सीरज में 2-1 से आगे है। एक मैच टाई रहा है। भारत को हालांकि सीरीज के दौरान वेस्ट इंडीज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है जिसमें पुणे में तीसरे वनडे में हार भी शामिल है। भारत दौरे पर यह वेस्ट इंडीज की पहली जीत थी। मैच के दौरान हालांकि बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन

तीस साल बाद मैदान पर मुकाबला

2 of 7
team india
तिरुवनंतपुरम में करीब तीन दशक बाद वनडे मैच खेला जा रहा है। पिछला वनडे भी भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था। तब वेस्ट इंडीज ने आसान जीत दर्ज की थी। जेसन होल्डर की टीम उस समय की दिग्गज टीम से प्रेरणा लेकर सीरीज बराबर करना चाहेगी।
विज्ञापन

दस हजारी बन सकते हैं धोनी

3 of 7
ms dhoni
ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज के लिए घोषित टीम में जगह गंवाने वाले धोनी को बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि विकेट के पीछे वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की ओर से 10000 रन पूरे करने से धोनी एक रन दूर हैं। उन्होंने 124 रन एशिया एकादश की ओर से बनाए हैं।

बुमराह की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण मजबूत

4 of 7
bumrah
बुमराह की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है और पिछले दोनों मैचों में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी की। कोहली को भुवनेश्वर कुमार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो अब तब उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। स्पिनरों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया है। कुलदीप यादव के सामने वेस्ट इंडीज के अधिकांश बल्लेबाज जूझते रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व की तैयारियों पर नजर

5 of 7
team india
इंग्लैंड में अगले साल जून में होने वाले विश्व कप को देखते हुए दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए अपना संयोजन तय करने की कोशिश में हैं। कोहली और रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं और सीरीज में क्रमश : तीन और दो शतक जड़ चुके हैं। कप्तान का समर्थन हासिल करने वाले अंबाती रायडू ने भी पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी। बाकी बल्लेबाज हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं। अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को भी बल्ले से खराब फॉर्म का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाई व हेटमायेर पर वेस्ट इंडीज की होप

6 of 7
west indies
दूसरी तरफ टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद मेहमान टीम ने वनडे में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है। शिमरोन हेटमायेर और शाई होप ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। दोनों ने अब तक एक-एक शतक जड़ा है। कप्तान जेसन होल्डर ने दिखाया है कि वह भारतीय स्पिनरों का अच्छी तरह सामना कर सकते हैं लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज जूझते दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज बराबर करना चाहेगी कैरेबियाई टीम

7 of 7
west indies
होल्डर को उम्मीद होगी कि उनकी टीम एकजुट प्रदर्शन के साथ अंतिम मैच जीतकर भारत को सीरीज जीतने से महरूम कर देगी। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स को मुंबई में चोट लगी थी और उनका अंतिम मैच में खेलना संदिग्ध है। उनकी गैरमौजूदगी में वेस्ट इंडीज की संभावनाओं को झटका लग सकता है। यह मैच नए ग्रीनफील्ड स्टेडियम में दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और स्टेडियम के खचाखच भरा होने की उम्मीद की जा रही है लेकिन मौसम अहम भूमिका निभा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें