फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का चयन आज, कोहली की वापसी-रोहित को आराम!

Fri, 15 Feb 2019 07:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत दौरे पर पांच वन-डे और दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 13 मार्च को खत्म होगा। इससे पहले 15 फरवरी को टीम इंडिया के स्क्वाड का एलान होगा। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयनकर्ता स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
VIRAT KOHLI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में टीम का हिस्सा बन पाएंगे। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी कमबैक हो सकता है। जबकि रोहित शर्मा समेत मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
केएल राहुल
टॉप ऑर्डर
रोहित की गैर मौजूदगी में दूसरे ओपनर बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन उपलब्ध रह सकते हैं। पिछले आठ मुकाबलों में धवन ने 34.71 की औसत से 243 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल की वापसी हो सकती है। हालांकि इस खिलाड़ी के पिछले 14 महीने काफी खराब बीते हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली चयनकर्ताओं की पहली पसंद होंगे।

4 of 7
ambati rayudu
मिडिल ऑर्डर
इसके अलावा अंबाति रायुडु को नंबर 4 और एमएस धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। छठे और सातवें नंबर के लिए दिनेश कार्तिक, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या पर सिलेक्टर्स की नजरें होंगी।
विज्ञापन

5 of 7
pant
जबकि इन्हीं पोजिशन के लिए सिलेक्टर्स के सामने  ऋषभ पंत और विजय शंकर जैसे युवा खिलाड़ियों के नाम भी होंगे। ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा एक बार फिर टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
bumrah virat
गेंदबाज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद टीम में वापसी हो सकती है। जबकि शमी को आराम दिया जा सकता है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार भी बुमराह के साथ स्क्वाड में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
umesh yadav
तीसरे पेसर के रूप में खलील अहमद और उमेश यादव में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। बात करें स्पिन डिपार्टमेंट की तो युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी पर सिलेक्टर्स एक बार फिर भरोसा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें