फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्टी, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

Sun, 04 Aug 2019 07:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social Media
टीम इंडिया ने अपने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले टी-20 में उसने मेजबान को चार विकेट से मात दी। सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। पहले टी-20 मुकाबले में नवदीप सैनी को मौका मिला और सैनी ने गजब की गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।

केएल राहुल को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। दूसरे टी-20 में टीम इंडिया शायद ही कोई बदलाव के साथ उतरे। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया फ्लोरिडा के मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : pti

ओपनर्स

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले टी-20 मुकाबले में असफल रहे और मात्र एक रन ही बना पाए। आज के मैच में उनसे उम्मीद होगी को टीम को बेहतर शुरुआत दिलाए। दूसरे टी-20 में भी धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग की कमान संभालेगी।

रोहित शर्मा को कल के मैच में शुरुआत मिली, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में बदल नहीं पाए। रोहित ने 24 बनाए, आज खेले जाने वाले मैच में टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि धवन और रोहित टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाएं।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

कप्तान विराट कोहली नंबर मध्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। सीरीज के पहले मुकाबले में विराट ने 29 गेंदों में 19 रन बनाए थे। नंबर चार पर केएल राहुल को मौका नहीं मिला था। ऋषभ पंत नंबर चार पर उतरे थे और गोल्डन डक का शिकार होकर वापस लौट गए।

आज टीम उनसे उम्मीद करेगी कि वह जिम्मेदारी के साथ खेले। इसके अलावा युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय पर भी मिडिल ऑर्डर को संभालने का दारोमदार होगा। पांडेय पहले मैच में केवल 19 रन बना पाए थे।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत ही नजर आएंगे। पंत को काफी मौके मिले हैं, लेकिन अभी तक वह खुद को साबित करने में असफल रहे हैं। पहले मैच में भी वह शून्य पर आउट हो गए।

विज्ञापन

5 of 7
रवीन्द्र जडेजा - फोटो : social media

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर की भूमिका में क्रुणाल पांड्या को एक बार फिर से मौका मिल सकता है। क्रुणाल भी पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास नहीं कर सके। वह 14 रन बनाए, हालांकि उन्हें एक विकेट जरूर मिला। उनके साथ अनुभवी रवींद्र जडेजा भी ऑलराउंडर के तौर पर नजर आएंगे। जडेजा ने कल के मैच में 10 रन बनाए और टीम को जीताकर नाबाद लौटे। 

विज्ञापन

6 of 7
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

गेंदबाजी

दूसरे टी-20 में भी टीम इंडिया के आक्रमण की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के जिम्मे होगी। उनका साथ युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और खलील अहमद देते हुए नजर आएंगे। नवदीप ने अपने डेब्यू मैच में ही तीन विकेट लेकर तहलका मचा दिया। आज के मैच में भी पेस तिकड़ी से उम्मीद होगी वो विंडीज के शीर्ष क्रम को जल्द से पवेलियन लौटाए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर को स्पिनर के रूप में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए टीम इंडिया की संभावित 11:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद और वाशिंगटन सुंदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें