फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के दौरे पर जमकर पसीना बहा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, दीपक चाहर ने बल्ले के साथ किया अभ्यास

Sun, 14 Aug 2022 09:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं। लोकेश राहुल और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं और वो बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 7
अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल (बाएं) और दीपक चाहर (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम हरारे पहुंच चुकी है। सीरीज के तीनों मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से हो रही है और भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास सत्र के पहले दिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय टीम एक दिन पहले ही जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई थी। इस सीरीज में लोकेश राहुल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाया गया है। 

भारत के नियमित कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत की मुख्य टीम खेलेगी। इससे पहले सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और अपनी तैयारी पुख्ता की। इस सीरीज में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और सभी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले शुभमन गिल ने भी जमकर अभ्यास किया। कैरिबियाई दौरे पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस सीरीज में भी अच्छी बल्लेबाजी कर वो वनडे टीम में तीसरे ओपनर के रूप में अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे। 

4 of 7
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज जमकर मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। ये सभी गेंदबाज मुख्य टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे दीपक चाहर ने अभ्यास के दौरान काफी बल्लेबाजी की। उनका मुख्य काम तेज गेंदबाज के रूप में भारत को शुरुआत विकेट दिलाना है, लेकिन वो बल्ले के साथ भी कई उपयोगी पारियां खेल चुके हैं। इसी वजह से वो अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देकर खुद को एक ऑलराउंडर के रूप में प्रस्तुत करना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और शिखर धवन - फोटो : BCCI/Twitter
इस सीरीज के लिए पहले शिखर धवन को भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन बाद में लोकेश राहुल फिट हो गए और उन्हें टीम की कमान दी गई है। अब राहुल इस सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। उन्होंने इससे पहले चार मैचों में भारत की कप्तानी की है और हर बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI/Twitter
वीवीएस लक्ष्मण को इस सीरीज में भारतीय टीम का कोच बनाया गया है और निमित कोच राहुल द्रविड़ को आराम दिया गया है। लक्ष्मण इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा चुके हैं और भारत ने यह सीरीज 2-0 के अंतर से जीती थी। हालांकि, उन्हें  पहली बार वनडे सीरीज में कोच बनाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें