भारतीय टीम मौजूदा विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। शीर्ष के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने दम पर अधिकतर मैच जिताए हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण भी गजब के लय में है। शमी और बुमराह की जोड़ी ने विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए नाको चने चबा दिए हैं। दोनों की खतरानक यॉर्कर के सामने बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं, लेकिन टीम की सबसे बड़ी समस्या है उसके मध्यक्रम का लचर प्रदर्शन, मिडिल ऑर्डर लगातार फ्लॉप हो रहा है और जरूरी रन रेट के हिसाब से वो रन भी नहीं बना पा रहे हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि मध्यक्रम के किस बल्लेबाज ने इस विश्व कप में अब तक कितने रन बनाए हैं।