गुरुवार को भारतीय टीम भले ही एशिया कप 2016 में 160 से ऊपर का स्कोर खड़ा कर ओमान का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही, क्योंकि भारत को पहले गेंदबाजी मिली थी। लेकिन यूएई का शिकार कर भारतीय टीम ने तीन छोटी टीमों के रिकॉर्ड की बराबरी जरुर कर ली।
विज्ञापन
यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड
2 of 5
टीम इंडिया के सितारे आजकल बुलंदी पर है। खासकर फटाफट क्रिकेट में पिछले पांच मैचों से अजेय चल रही भारतीय टीम ने एक नया कारनामा अपने नाम किया है। ऐसा रिकॉर्ड जो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली कोई भी टीम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड
3 of 5
भारतीय गेंदबाजों ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में कुल 4 मेडन ओवर फेंके, जो फटाफट क्रिकेट में एक मैच में किसी भी टीम का सबसे ज्यादा मेडन डालने का संयुक्त रिकॉर्ड है। टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में 77 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया।
यूएई के खिलाफ टीम इंडिया का नायाब रिकॉर्ड
4 of 5
वैसे टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन डालने का रिकॉर्ड केन्या, हांगकांग और अफगानिस्तान का भी है। इन टीमों ने भी 4-4 मेडन ओवर एक मैच में डाले हैं। लेकिन इन तीनों टीमों को टेस्ट क्रिकेट खेलने की मान्यता नहीं है। लिहाजा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों में भारतीय टीम यह रिकॉर्ड बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है।
साथ ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय बाद फॉर्म में कमबैक किया और लाजवाब प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्वाधिक 2 ओवर मेडन भी डाले। मैच के बाद खुद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी भुवी के प्रदर्शन की सराहना की।