वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में 80 रन से बाजी मारी। इसी के साथ टीम इंडिया के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
दरअसल इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में यह टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहल भारत को ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 में 49 रन से हराया था।
विज्ञापन
3 of 5
team india
इसके बाद साल 2016 में टीम इंडिया की ब्लैक कैप्स ने ही 46 रन से मात दी थी। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही गंवाए हैं।
4 of 5
team india
भारत अब तक न्यूजीलैंड से कुल 7 टी-20 मैच हारा है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में इतने ही मैच हारे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया को 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6/219 जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम महज 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 139 रन पर ही ऑलआउट हो गई।