फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की आड़ में WORLD CUP 2019 की तैयारी, ये है भारत के रणबांकुरों का प्लान

Sat, 23 Mar 2019 09:58 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर के धोनी की रणनीति, कुलदीप की गुगली गेंदों से निपटने के लिए कोहली की योजना और स्टीव स्मिथ की अपना फुटवर्क दिखाने की बेताबी से भी कुछ ज्यादा 12वें आईपीएल में देखने को मिलेगा। इस सालाना क्रिकेट लीग में हर चरण की तरह कुछ नए हीरो देखने को मिलेंगे, जिन पर भारतीय क्रिकेट आलोचक दो महीने तक चर्चा करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
team india
लेकिन, लीग का चरण कुछ विशेष रहेगा, क्योंकि 12 मई को होने वाले फाइनल के ढाई हफ्ते बाद वनडे विश्व कप शुरू हो जाएगा। 2011 और 2015 विश्व कप का आयोजन आईपीएल से पहले किया गया था और यह पहली बार है जब यह महासमर आईपीएल के बाद खेला जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप से पहले बेहतर तैयारी करने का मौका हाथ आ लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : pti
कप्तान के तौर पर विराट को चुनौती
कोहली को बल्लेबाज के तौर पर कुछ साबित नहीं करना है, लेकिन आठ वर्षों तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी करना और टीम को एक भी खिताब नहीं दिलवा पाना, उन्हें कांटे की तरह चुभता होगा। केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की कोहली की आईपीएल कप्तानी पर की गई टिप्पणी पर भी सभी का ध्यान गया होगा। कोहली भी इसे बदलना चाहेंगे, भले ही उनके दिमाग में 90 प्रतिशत चीजें विश्व कप के बारे में चल रही होंगी।

4 of 5
rohit sharma
रोहित की नजरें चौके पर
रोहित शर्मा उस फ्रेंचाइजी टीम की अगुआई करते हैं, जिसकी आठ टीमों में सबसे ज्यादा मांग है। टीम के मालिकों की उम्मीद उसके फाइनल में पहुंचने या फिर ट्रॉफी जीतने की होगी। मुंबई इंडियंस तीन आईपीएल खिताब जीत चुके हैं और उन पर चौथे खिताब का दबाव होगा। साथ ही उन्हें हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के कार्यभार पर भी निगाह लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
steve smith
स्मिथ करना चाहेंगे स्पेशल कमबैक
वहीं, स्टीव स्मिथ भी प्रतिबंध के बाद वापसी को तैयार हैं। उनके साथ बेन स्टोक्स और जोस बटलर भी मौजूद होंगे जिससे राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने की गंभीर दावेदारों में शुमार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें