फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में जीत के असली नायक होंगे ऑलराउडर्स, देखें किस टीम के पास हैं कितने हरफनमौला

Sat, 23 Mar 2019 09:23 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dhoni and kohli
क्रिकेट प्रशंसक आईपीएल-2019 के शुरुआती मुकाबले में इससे बेहतर भिड़ंत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। दोनों टीमों में धोनी और कोहली के रूप में दो सुपरस्टार हैं। ऐसे में किसी को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दो मजबूत टीमें हैं। इससे एक रोमांचक मुकाबले की गारंटी तो मिल ही जाती है। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि घरेलू टीम लाभ की स्थिति में होगी, लेकिन इस प्रारूप में कुछ भी कहना जल्दबाजी ही होती है। एक अच्छा प्रदर्शन मैच का रुख पूरी तरह मोड़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
kris srikkanth
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने कहा, 'चेन्नई में तीन अच्छे स्पिनर हैं और मुझे उम्मीद है कि चेपक की पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी। यही वह क्षेत्र है जहां गत चैंपियन चेन्नई की टीम बेहद खतरनाक हो जाती है। उनके पास स्पिन को अच्छी तरह खेलने वाले बल्लेबाज हैं जो मैच के हालात के हिसाब से खेलना जानते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम निश्चित रूप से लाभ की स्थिति में रहेगी।'
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
आखिरकार मुख्य मुद्दा यही रहेगा कि ऑलराउंडर दोनों टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालात को भांपना भी अहम रहेगा। यहां तक कि घरेलू कप्तान को भी पिच को समझने के लिए एक-दो मैच लगेंगे। लीग का यह सीजन खुला है। सभी आठ टीमों के पास मजबूत लाइनअप है। ऐसे में शीर्ष चार चुनना टीमों के लिए मशक्कत वाला काम होगा। निश्चित रूप से टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ टीमों का लय हासिल करना अहम होगा। 

4 of 6
शेन वॉटसन - फोटो : twitter
चेन्नई के पास जहां ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव और शेन वॉटसन जैसे धाकड़ ऑलराउंडर हैं। वही बैंगलोर के पास भी कॉलिन डी ग्रैंड होम, मोइन अली और मार्कस स्टोइनिस के रूप में शानदार विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
बावजूद इसके चेन्नई, मुंबई और कोलकाता जैसी टीमें अंतिम पड़ाव तक जाने की दावेदार हैं। कारण इन टीमों को दबाव का सामना करना बखूबी आता है। ऐसे में जबकि विश्व कप नजदीक है, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है। मैं जानता हूं कि इस बात को लेकर बहस जारी है कि क्या आईपीएल के प्रदर्शन को विश्व कप चयन के लिए मानदंड मानना चाहिए या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2019
चयन समिति का पूर्व अध्यक्ष होने के नाते मेरा निजी तौर पर मानना है कि आईपीएल में किए गए प्रदर्शन के बहुत अधिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। बल्कि यह देखना चाहिए कि किसी स्थान के लिए कौन सा खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। अगले सात हफ्ते मनोरंजन की पूरी गारंटी है, जैसा कि आईपीएल हमेशा करता है। वक्त आराम से बैठकर इसका लुत्फ उठाने का है। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें