टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी मुकाबला विराट ब्रिगेड ने 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
team india
वहीं गेंदों के लिहाज से देखा जाए तो यह टीम इंडिया की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट और 211 गेंदें शेष रहते हराया है।
विज्ञापन
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
गेंदों के अंतर से देखा जाए तो टीम इंडिया को सबसे बड़ी जीत केन्या के खिलाफ ब्लोमफोंटीन (2001) में मिली थी। भारत ने केन्या को यहां 231 गेंदें शेष रहते हराया था।
4 of 5
team india
इसके अलावा साल 2015 में भारतीय टीम ने यूएई को पर्थ में 187 गेंदें शेष रहते हराकर मुकाबले में बाजी मारी थी।