टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव और उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : pti
श्रीधर ने कहा, 'कप्तान विराट कोहली देश के लिए खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे, जब तक वह फिट हैं। विराट आराम के लिए तभी कहेंगे, जब तक उनको आराम की जरूरत महसूस होगी।'
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि टीम इंडिया अगले साल दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। कई जानकारों को लगता है कि कोहली को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान विश्राम दिया जाना चाहिये, लेकिन कप्तान विराट ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर ही विश्राम लेंगे।
4 of 6
आर श्रीधर, फील्डिंग कोच टीम इंडिया
- फोटो : CricTracker
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में 47 वर्षीय श्रीधर ने कहा, 'टीम का हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर खुशी महसूस करता है। ज्यादातर खिलाड़ी हर मैच को खेलना चाहते है। जैसा कि मैं विराट को जानता हूं उनमें यह भावना और भी अधिक है। जब तक शरीर का साथ है वह मैच से एक सेकेंड के लिये भी नहीं हट सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
हार्दिक पंड्या को आराम दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर श्रीधर ने कहा, 'यह मापदंड़ खिलाड़ियों पर काम के दवाब को देखकर तय किया जाता है। खिलाड़ी ने क्रीज पर कितना समय बिताया, गेंदबाजी , बल्लेबाजी यह सब कुछ देखने के बाद टीम प्रबंधन फैसला करता है कि किसे आराम दिया जाए।'
वहीं, रैना के बारे में पूछे जाने पर श्रीधर ने कहा, 'वो बैंटिंग में अपने आप को फिट कर लें तो वो हमारे टीम का हिस्सा जरूर बनेंगे। वह जबरदस्त फील्डर हैं। एक बार वो अपने फिटनेस पैरामीटर को ठीक कर लें तो मुझे विश्वास है कि रैना वो टीम के पूरे प्रोसेस का हिस्सा जरूर बनेंगे।' बता दें कि आर श्रीधर अपने क्रिकेट करियर में 35 मैच ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शानदार कैच पकड़े हैं।