फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsNZ T20: नेहरा ने जिसे दिया इनाम, उसकी कप्तानी में खेला अंतिम मैच

Wed, 01 Nov 2017 07:04 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 6
आशीष नेहरा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का पहला मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 1 नवंबर यानी बुधवार को खेला गया। इस मैच के बाद टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सारे प्रारूपों से संन्यास ले ‌लिया। नेहरा अपना अं‌तिम मैच कोटला में खेले। इसमें उनके कप्तान विराट कोहली रहे। 2003 में विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली लौटे नेहरा ने एक टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। जहां उन्होंने नवोदित विराट कोहली को अवार्ड दिया था। बुधवार को कोटला में नेहरा विराट कोहली की कप्तानी में ही अपना अंतिम मैच खेला। संन्यास लेने से एक दिन पहले उन्होंने अपने यादों के पिटारे खोले। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः-
विज्ञापन

2 of 6
आशीष नेहरा
इस दौरान उन्होंने कहा, 'क्रिकेट करियर में मेरा 20 साल काफी रोमांच से भरपूर रहा। मैं बहुत जज्बाती नहीं हूं। अगले 20 साल का मुझे इंतजार है। उम्मीद है कि यह भी उतने ही रोमांचक होंगे, जितने पिछले 20 साल रहे हैं, जब मैने 1997 में दिल्ली के लिए खेलना शुरू किया था।’ नेहरा 
विज्ञापन

3 of 6
Ravi shastri And Virat kolhi
वर्तमान कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए नेहरा ने कहा कि शास्‍त्री हमेशा खिलाड़ियों के खराब दौर में साथ खड़े होते हैं। वहीं टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट के बारे में कहा, 'वो ऐसे मुकाम पर हैं कि उन्हें ज्ञान नहीं सहयोग की जरूरत है, जो कोच उन्हें दे रहे हैं। रवि के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यदि कोई खिलाड़ी खराब दौर से जूझ रहा है तो वह उसके साथ खड़े होते हैं।' 

4 of 6
ravindra jadeja
उन्होंने विराट के साथ-साथ अजय जडेजा और महेंद्र सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,‘मेरी नजर में अजय जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की समझ के मामले में सबसे जीनियस हैं। इसके अलावा उन्होंने गैरी क्रिस्टन को बेहतरीन कोच बताया। उन्होंने कहा कि क्रिस्टन धोनी के साथ मैदान पर रणनीति को लेकर बात करते थे। मगर धोनी के काम में कभी दखल नहीं देते थे।
विज्ञापन

5 of 6
आशीष नेहरा
बता दें कि 20 साल के करियर में तीनों फॉर्मेट में 163 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके नेहरा की इनर्जी में अभी तक कोई कमी नहीं दिखी है। जबकि पूरे करियर में उनका 12 बार ऑपरेशन हुआ है। हालांकि नेहरा से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। हां, कोचिंग और कमेंट्री करना चाहूंगा लेकिन टीम इंडिया की बात कर रहे हैं तो 2019 वर्ल्ड कप तक ऐसा कोई इरादा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशीष नेहरा
बता दें कि नेहरा ने 1999 में श्रीलंका  के खिलाफ  टेस्ट मैच  में  डेव्यू  किया था। उन्होंने  कुल 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 44 विकेट लिए  हैं। वहीं, उन्होंने 2001 में वन-डे मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने इस फार्मेट में कुल 120 मैच में 5751 रन देकर 157 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि टी-20 में 26 मैच में 729 रन देकर 34 विकेट उनके नाम हैं। मालूम हो कि नेहरा ने अपना अंतिम टेस्ट 2004 में पाकिस्तान के  खिलाफ और अंतिम वन-डे भी  पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में  खेला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें