टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका को चौथे वन-डे में 168 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में न सिर्फ 4-0 की बढ़त बनाई, बल्कि श्रीलंका का 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री का सपना भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 6
श्रीलंका क्रिकेट टीम
दरअसल, मौजूदा वन-डे सीरीज से पहले ही साफ हो गया था कि अगर श्रीलंका को 2019 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना है तो उसे हर हाल में दो वन-डे जीतना होंगे। मगर टीम इंडिया ने क्रिकेट के हर विभाग में श्रीलंका को मात दी और शुरुआती चारों मुकाबले जीत लिए। श्रीलंकाई फैंस के लिए भी ये तगड़े झटके वाली खबर है।
विज्ञापन
1996 वर्ल्ड चैंपियन को सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ दो मैच जीतने की जरुरत थी ताकि वो आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में वेस्टइंडीज से आगे रहे। बता दें कि क्वालिफिकेशन की कट ऑफ तारीख 30 सितंबर है। श्रीलंका की टीम फिलहाल आईसीसी वन-डे रैंकिंग में 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। उसके वेस्टइंडीज से 10 अंक ज्यादा है। वर्ल्ड कप में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थानों पर काबिज टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी।
4 of 6
श्रीलंका
- फोटो : ICC
हालांकि, श्रीलंका की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आईसीसी के बयान के मुताबिक, भारत से 0-4 से पिछड़ने के बाद श्रीलंका को अब वेस्टइंडीज की आगामी सीरीज में उसकी कम से कम एक हार पर निर्भर रहना होगा। अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका को वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल सकती है। अगर श्रीलंका रविवार (3 अगस्त) को भारत के खिलाफ आखिरी मैच में जीत लेता है तो उसके 88 अंक हो जाएंगे। वैसे इतने अंक भी क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
west indies
- फोटो : pti
अब 2019 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच घमासान होगा। विंडीज के पास भी लंका से आगे निकलने का मौका है। कैरीबियाई टीम अगर अपने आने वाले 6 मैच जीत लेती है तो उसके भी 88 अंक हो जाएंगे। विंडीज तब दशमलव अंक के अंतर से श्रीलंका पर बढ़त लेने में सफल होगी और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
वेस्टइंडीज को 13 सितंबर को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 19 से 29 सितंबर के बीच पांच वन-डे की सीरीज खेलना है। अगर श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ 0-5 से सीरीज गंवाता है तो विंडीज को विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए आयरलैंड को मात देनी होगी और इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना होगा।